Edited By pooja verma,Updated: 06 May, 2020 08:12 PM
चंडीगढ़ की तर्ज पर अब मोहाली में भी लोग सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक वाहनों का कर इस्तेमाल सकेंगे।
मोहाली (भगवत) : चंडीगढ़ की तर्ज पर अब मोहाली में भी लोग सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक वाहनों का कर इस्तेमाल सकेंगे। इसके साथ ही दुकानों के खोलने के समय में भी बदलाव किया गया है। मोहाली के डीसी गिरीश दयालन ने आदेश जारी करते हुए कहा कि अब दुकाने सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुलेगी। शराब के ठेके भी सुबह 7 बजे से 3 बजे तक खुलेंगे। 4 पहिया वाहन पर ड्राइवर के साथ दो लोग अलाउड होंगे लेकिन दोपहिया वाहन पर सिर्फ 1 ही चालक जा सकता है।