Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Jul, 2018 12:03 PM
पंजाब सिविल सचिवालय के कर्मचारियों ने वित्त मंत्री के कार्यालय के बाहर आज अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और भीख मांगी।
चंडीगढ़(संजय) : पंजाब सिविल सचिवालय के कर्मचारियों ने वित्त मंत्री के कार्यालय के बाहर आज अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और भीख मांगी। कर्मचारियों ने खाली बर्तन लेकर विरोध प्रदर्शन किया और हमारी मांगे पूरी करो के नारे भी लगाए।
इन कर्मचारियों ने DA की किस्त न मिलने और अपनी तनख्वाह समय पर न मिलने को लेकर रोष प्रदर्शन किया। इन कर्मचारियों के अनुसार पंजाब सरकार ने इन्हें भिखारी बना दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि अपनी नई गाड़ियों पर मंत्री और विधायक मनमाने खर्च कर सकते हैं पर समय पर हमारी तनख्वाह इनसे नहीं दी जाती। सचिवालय के अंदर यह लोग पंजाब सरकार और मनप्रीत बादल के विरोध में नारे लगा रहे थे और मांग कर रहे थे कि इनकी मांगे पूरी की जाएं।