Edited By Priyanka rana,Updated: 10 Jun, 2020 11:02 AM
यू.टी. के सीनियर सुपरिटिंडैंट ऑफ पुलिस (एस.एस.पी.) की पोस्ट के लिए पंजाब सरकार ने पंजाब कैडर के तीन इंडिय न पुलिस सर्विस(आई.पी.एस.) अधिकारियों का पैनल यू.टी. प्रशासन को भेजा है।
चंडीगढ़ (राजिंद्र) : यू.टी. के सीनियर सुपरिटिंडैंट ऑफ पुलिस (एस.एस.पी.) की पोस्ट के लिए पंजाब सरकार ने पंजाब कैडर के तीन इंडियन पुलिस सर्विस (आई.पी.एस.) अधिकारियों का पैनल यू.टी. प्रशासन को भेजा है।
पंजाब होम डिपार्टमैंट की तरफ से तीन अधिकारियों के नाम भेजे गए हैं, जिसमें मौजूदा एस.एस.पी.,एस.ए,एस. नगर कुलदीप सिंह, अमृतसर काऊंटर इंटेलीजैंस में ए.आई.जी. तैनात पाटिल केतन बलिराम व लुधियाना रूरल एस.एस.पी. शील सोनी के नाम शामिल हैं।
अगस्त में टर्म पूरी :
यू.टी. एस.एस.पी. की पोस्ट पंजाब कैंडर के अधिकारी के लिए रिजर्व हैं। मौजूदा एस.एस.पी. नीलांबरी जगदाले की टर्म अगस्त में समाप्त होगी। जगदाले ने 22 अगस्त 2017 में चार्ज लिया था।