3 जून को शनि सुखधाम मंदिर में होगी शनि जन्म महोत्सव की धूम

Edited By Jyoti,Updated: 21 May, 2019 10:30 AM

shani jayanti 2019

जालंधर (स.ह.): ज्योतिष में न्याय के कारक समझे जाते ग्रह शनिदेव का जन्मदिवस 3 जून को पठानकोट रोड पर गांव रायपुर-रसूलपुर में स्थित शनि सुखधाम में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
जालंधर (स.ह.):
ज्योतिष में न्याय के कारक समझे जाते ग्रह शनिदेव का जन्मदिवस 3 जून को पठानकोट रोड पर गांव रायपुर-रसूलपुर में स्थित शनि सुखधाम में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया जाएगा। 
PunjabKesari, Shani Jayanti 2019, Shani Jayanti, Shani Dev, शनि देव
इस दिन 10 घंटे का अखंड गायन गायत्री महायज्ञ होगा। इस दौरान शनिदेव की विशेष गायत्री का भजन व गायन होगा। कार्यक्रम सुबह 8 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक चलेगा। इस दौरान पं. दिनेश शास्त्री व पं. बृजेश की टीम 10 ब्राह्मणों के साथ शास्त्रानुसार कालसर्प दोष का पूजन करेगी। इसके पश्चात पूर्णाहुति होगी और हरिनाम संकीर्तन किया जाएगा। शाम 6 बजे के बाद शनिदेव की शिला का दूध, दही, मक्खन, शहर व शक्कर से महाभिषेक किया जाएगा। धाम के संस्थापक मुरली मनोहर ने कहा कि शनिदेव का जन्म ज्येष्ठ मास की अमावस्या के दिन हुआ था लिहाजा इस दिन शनिदेव के जन्म के मौके पर पूजा-पाठ व दान का विशेष महत्व है और शनि भक्तों को इस मौके का पूर्ण लाभ उठाना चाहिए। हम अपने बच्चों व परिजनों का जन्मदिन जिस खुशी से मनाते हैं, उसी तरह शनि सुखधाम में शनिदेव का जन्म महोत्सव मनाया जाएगा और शाम को 6 बजे केक का भोग भी लगाया जाएगा।
PunjabKesari, Shani Jayanti 2019, Shani Jayanti, Shani Dev, शनि देव
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!