सुखना शहर की शान, अनदेखी हुई तो नुक्सान की भरपाई नहीं होगी : हाईकोर्ट

Edited By Priyanka rana,Updated: 31 Aug, 2019 09:08 AM

sukhna lake

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ प्रशासन को एक बार फिर चेताया है कि सुखना चंडीगढ़ की शान है।

चंडीगढ़(रमेश) : पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ प्रशासन को एक बार फिर चेताया है कि सुखना चंडीगढ़ की शान है। अगर इसके साथ न्याय नहीं हुआ और अनदेखी होती रही तो शहर और यहां के निवासियों को भारी नुक्सान होगा। 

PunjabKesari

मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि सुखना के आसपास कैचमैंट एरिया में हुए निर्माणों और जंगल एरिया में किए गए अतिक्रमणों की स्टेटस रिपोर्ट मांग ली है। साथ ही पंजाब और हरियाणा को भी स्टेटस रिपोर्ट देने को कहा है। हाईकोर्ट ने चैकडैम को साफ कर वहां का पानी सुखना तक लाने को भी कहा है ताकि सुखना का जलस्तर बना रहे। 

1 अक्तूबर तक देनी होगी स्टेटस रिपोर्ट :
हरियाणा की ओर से कोर्ट को बताया गया कि उनकी तरफ से सुखना के कैचमैंट एरिया में कोई अवैध निर्माण नहीं हुआ है। न ही होने दिया जाएगा। चंडीगढ़ प्रशासन ने मार्च 2019 में हाईकोर्ट में एफिडेविट देकर माना था कि सुखना वैटलैंड एरिया है, जिसकी नोटीफिकेशन वर्ष 1988 में कर दी गई थी। 

PunjabKesari

कोर्ट मित्र ने पिछली सुनवाई के वक्त बताया था कि हाईकोर्ट ने सुखना कैचमैंट एरिया में किसी भी तरह के निर्माण करने या पुराने हुए निर्माणों को गिराने पर रोक लगा दी थी, जिसके बाद रात के अंधेरे में गैरकानूनी तरीके से लोग निर्माण कार्य कर रहे हैं।

PunjabKesari

इन्हें गिराने के वक्त कोर्ट द्वारा लगाया स्टेटस को आड़े आ रहा है। कोर्ट ने स्टेटस को लगाने के बाद हुए निर्माणों का ब्यौरा भी मंगवाया था लेकिन अभी तक नहीं दिया गया। इसके चलते शुक्रवार को कोर्ट ने पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ को इस मामले में गंभीरता दिखाने को कहा और 1 अक्तूबर तक स्टेटस रिपोर्ट देने को कहा है।

हरियाणा की भी अहम जिम्मेदारी :
इससे पहले कोर्ट को दिए रिकॉर्ड में बताया गया था कि सुखना लेक का वेटलैंड दायरा 565 एकड़ में फैला है। सर्वे ऑफ इंडिया के अनुसार सुखना वेटलैंड का कैचमैंट एरिया 10395 एकड़ में फैला है। इसमें 2525 एकड़ हरियाणा और 684 एकड़ पंजाब का एरिया शामिल है। 

PunjabKesari

चीफ कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट देबेंद्र दलाई ने प्रशासक के सामने विस्तृत प्रैजेंटेशन में सुखना वेटलैंड और कैचमैंट एरिया की जानकारी दी। कैचमैंट में हरियाणा का एरिया पंजाब और चंडीगढ़ से भी ज्यादा है। ऐसे में चंडीगढ़ के साथ पंजाब और हरियाणा की भी इसके संरक्षण की अहम जिम्मेदारी बनती है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!