Edited By Priyanka rana,Updated: 25 Apr, 2020 02:31 PM
नयागांव में अब स्वाइन फ्लू ने भी दस्तक दे दी है। दशमेश नगर ब्लॉक-बी में स्वाइन फ्लू का पहला केस सामने आया है।
नयागांव(मुनीष) : नयागांव में अब स्वाइन फ्लू ने भी दस्तक दे दी है। दशमेश नगर ब्लॉक-बी में स्वाइन फ्लू का पहला केस सामने आया है। मरीज इकेश पांडे (20) का इलाज मोहाली स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही है। पहले भी युवक को खांसी जुकाम की दिक्कत थी।
विभाग ने उसे 14 दिन के लिए आइसोलेट कर दिया था। शुक्रवार को उसकी रिपोर्ट स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आई है। वहीं पी.जी.आई. में खाना बनाने वाले कुक के हैल्पर पीर मुला के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके साथियों का भी पी.जी.आई. में कोरोना टैस्ट किया गया है। चारों पी.जी.आई. में भर्ती हैं।