दिग्गज हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर को आया हार्ट अटैक

Edited By pooja verma,Updated: 12 May, 2020 04:50 PM

veteran hockey player balbir singh sr gets heart attack

तीन बार के ओलिंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर (Balbir Singh Sr) पिछले कुछ दिनों से हॉस्पिटल में भर्ती हैंं। दिग्‍गज हॉकी खिलाड़ी की हालत नाजुक हैं।

चंडीगढ़ : तीन बार के ओलिंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर (Balbir Singh Sr) पिछले कुछ दिनों से हॉस्पिटल में भर्ती हैंं। दिग्‍गज हॉकी खिलाड़ी की हालत नाजुक हैं।  शुक्रवार की शाम को अचानक तबीयत खराब होने के बाद मोहाली के हॉस्पिटल में भर्ती बलबीर सिंह सीनियर को आज सुबह यानी मंगलवार को 9 बजे कार्डियक अरेस्‍ट आया. वह अभी भी आईसीयू में भर्ती हैं। 

 

इस 96 वर्षीय दिग्गज के नाती कबीर सिंह भोमिया ने उनकी हालत पर अपडेट देते हुए बताया,‘‘नाना जी को आज सुबह नौ बजे दिल का दौरा पड़ा। उन्हें अभी मेडिकल आईसीयू में रखा गया है। उन्होंने बताया,‘‘डॉक्टर अगले 24 से 48 घंटों तक लगातार उनकी हालत पर नजर रखेंगे और इसके बाद ही उनकी हालत को लेकर आगे कोई बयान जारी किया जाएगा। उन्हें अब भी वेंटिलेटर पर रखा गया है।’’

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!