Edited By ,Updated: 05 Aug, 2016 11:53 PM
ई दिल्ली से मुम्बई के बीच शुक्रवार को टैल्गो ट्रेन का 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रैक पर दौड़ते हुए ट्रायल...
भरतपुर: नई दिल्ली से मुम्बई के बीच शुक्रवार को टैल्गो ट्रेन का 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रैक पर दौड़ते हुए ट्रायल हुआ। ट्रायल स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ते हुए टैल्गो शाम चार बजकर 22 मिनट पर भरतपुर जंक्शन से रवाना हुई। ट्रेन को देखने के लिए भरतपुर जंक्शन का स्टॉफ और लोगों की भीड़ पहले ही जमा हो गई।
जानकारी के मुताबिक टैल्गो का भरतपुर जंक्शन पर आने का समय शाम 4 बजकर 34 मिनट निर्धारित था लेकिन ट्रेन समय से 12 मिनट पहले ही पहुंच गई।