Edited By Sanjeev,Updated: 28 Sep, 2026 01:05 PM

राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के माता जी का खेड़ा (भटेडा) गांव में विकास कार्यों की कथित अनदेखी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। मूलभूत सुविधाओं के अभाव से त्रस्त ग्रामीणों ने अपनी मांगें पूरी नहीं होने तक आगामी पंचायती राज चुनावों के...
भीलवाड़ा : राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के माता जी का खेड़ा (भटेडा) गांव में विकास कार्यों की कथित अनदेखी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। मूलभूत सुविधाओं के अभाव से त्रस्त ग्रामीणों ने अपनी मांगें पूरी नहीं होने तक आगामी पंचायती राज चुनावों के पूर्ण बहिष्कार का एलान किया है।
ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से उनके क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं और प्रमुख मांगों की ओर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस और सकारात्मक कारर्वाई नहीं होती, तब तक वे आगामी चुनाव का बहिष्कार करेंगे।