Edited By Sonia Goswami,Updated: 08 Sep, 2018 05:12 PM
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार सभी तबकों को शिक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है। बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘ आज अंतरराष्ट्रीय सारक्षता दिवस है।
कोलकाताः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार सभी तबकों को शिक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है। बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘ आज अंतरराष्ट्रीय सारक्षता दिवस है। सारक्षता का मुद्दा संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों और संयुक्त राष्ट्र के 2030 के सतत विकास के लिए एजेंडा का प्रमुख घटक है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हमारी सरकार सभी लोगों तक शिक्षा का प्रसार करने के लिए प्रतिबद्ध है।’’ यूनेस्को ने 1966 में आठ सितंबर को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस घोषित किया था।