भारत के सौन्दर्य नें जीता विश्व ब्लाइंड जूनियर शतरंज में रजत पदक

Edited By Niklesh Jain,Updated: 24 Aug, 2018 04:40 PM

0th ibca world individual junior chess championship for blind

सोलेक द्रोज,पोलैंड ( निकलेश जैन ) मे सम्पन्न हुई विश्व ब्लाइंड जूनियर शतरंज प्रतियोगिता में भारत के ब्लाइंड शतरंज के सबसे प्रतिभाशाली  खिलाड़ियों में से एक सौन्दर्य कुमार प्रधान नें अंतिम तीन राउंड में जीत की हेट्रिक लगाते हुए  रजत पदक अपने नाम कर...

सोलेक द्रोज,पोलैंड ( निकलेश जैन ) मे सम्पन्न हुई विश्व ब्लाइंड जूनियर शतरंज प्रतियोगिता में भारत के ब्लाइंड शतरंज के सबसे प्रतिभाशाली  खिलाड़ियों में से एक सौन्दर्य कुमार प्रधान नें अंतिम तीन राउंड में जीत की हेट्रिक लगाते हुए  रजत पदक अपने नाम कर लिया साथ ही  एक नया इतिहास कायम कर दिया है और विश्व जूनियर ब्लाइंड शतरंज के इतिहास में यह किसी भी भारतीय खिलाड़ी का अब तक का सबसे बेहतर प्रदर्शन है । सौन्दर्य ने अपने आखिरी तीनों मैच में जीत दर्ज करते हुए यह पदक हासिल किया ।उन्होने कुल खेले 9 मैच में से 6 जीत और 2 ड्रॉ के सहारे  7 अंक बनाते हुए अपने इस रजत पदक का सफर तय किया । 5 वे राउंड में टॉप सीड पोलैंड के एडम से ड्रॉ और सातवे राउंड में दूसरे सीड ग्रीस के मिरको पर जीत सौन्दर्य के लिए बेहद खास रही हालांकि उन्हे प्रतियोगिता की एक मात्र हार हमवतन खिलाड़ी आर्यन जोशी से मिली जो की विश्व जूनियर चैंपियनशिप में स्वयं 5.5 अंको के साथ छठे स्थान पर रहे। आपको बता दे की सौन्दर्य  100% नेत्रहीन है और पढ़ाई में बेहद अच्छे विद्यार्थी भी है और इस समय एनआईटी में अपनी शिक्षा भी पूरी कर रहे है । इन खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के पीछे भारतीय ब्लाइंड टीम के कोच इंटरनेशनल मास्टर सागर शाह का समर्पण भी एक बड़ी वजह है जो लगातार पिछले कुछ माह से टीम के साथ मेहनत कर रहे है ।  

फ़ाइनल रैंकिंग -

Rk. SNo     Name FED Rtg Pts.  TB1   TB2   TB3   TB4   TB5  Rp K rtg+/-
1 1     CZAJKOWSKI Adam POL 2232 7,5 44,5 48,5 6 0,0 3 1979 20 -8,4
2 3     SOUNDARYA Kumar Pradhan IND 1808 7,0 44,5 48,5 6 0,0 2 1929 20 29,2
3 2   CM EICHSTAEDT Mirko GER 2190 6,5 44,5 46,5 5 0,0 3 1843 20 -25,8
4 9     ERMAKOV Maksim RUS 1583 6,0 45,0 45,0 6 0,0 3 1823 40 92,4
5 7     MITROVIC Stefan SRB 1659 5,5 46,5 51,0 5 0,0 1 1819 20 29,0
6 8     ARYAN B Joshi IND 1623 5,5 45,0 47,5 4 0,0 2 1744 40 47,2
7 16     SPIONKOWSKI Fabian POL 1279 5,0 37,0 39,0 5 0,0 2 1585 40 97,6
8 6     DIAZ DE LA GUIA Luis ESP 1718 5,0 37,0 39,0 4 0,0 2 1590 20 -21,8
9 10     GARANIN Danil RUS 1565 4,5 39,0 39,0 4 0,0 2 1505 20 -13,0
10 13     JOHANSSON William 2007 SWE 1448 4,5 38,0 38,0 4 0,0 3 1588 40 44,4
11 4     MENDEZ MANTURANO Miguel Eduardo ESP 1774 4,5 37,5 37,5 4 0,0 2 1459 20 -44,4
  5     JOHANSSON Tage 2001 SWE 1729 4,5 37,5 37,5 4 0,0 2 1527 40 -77,2
13 12     STASKEVICIUTE Darija LTU 1479 4,0 43,0 45,5 4 0,0 3 1576 40 6,0
14 14     TARANENKO Polina RUS 1405 4,0 30,0 30,0 4 0,0 2 1411 40 0,0
15 15     AMBROSINO Theo FRA 1297 3,0 34,0 34,0 3 0,0 2 1356 40 5,6
16 11     PERGAR Lovro CRO 1483 2,0 34,5 34,5 2 0,0 2 1237 40 -122,4
17 17     TRYJANSKA Emilia POL 1045 2,0 32,5 32,5 2 0,0 1 1313 40 16,8
18 18     ATTERBERG David SWE 0 0,0 33,5 35,5 0 0,0 0 681  

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!