विश्व महिला शतरंज चैम्पियनशिप - हम्पी , हरिका से बड़ी उम्मीद

Edited By Niklesh Jain,Updated: 31 Oct, 2018 08:21 PM

fide women s world championship 2018

खानती मनसीस्क , रूस ( निकलेश जैन ) विश्व शतरंज संघ और रूस शतरंज संघ के द्वारा 2 नवंबर से शुरू हो रही विश्व महिला शतरंज चैंपियनशिप की तैयारियां पूरी हो गयी है और पहले राउंड के मैच की घोषणा भी कर दी गयी है । चयन के विभिन्न मापदंडो के अनुसार दुनिया भर...

खानती मनसीस्क , रूस ( निकलेश जैन ) विश्व शतरंज संघ और रूस शतरंज संघ के द्वारा 2 नवंबर से शुरू हो रही विश्व महिला शतरंज चैंपियनशिप की तैयारियां पूरी हो गयी है और पहले राउंड के मैच की घोषणा भी कर दी गयी है । चयन के विभिन्न मापदंडो के अनुसार दुनिया भर से 64 खिलाड़ियों की बीच  नाक आउट आधार पर खेली जाने वाली विश्व महिला शतरंज चैंपियनशिप में भारत से चार खिलाड़ियों को जगह मिली है ।

PunjabKesari

पूर्व में तीन बार विश्व उपविजेता रह चुकी भारतीय ग्रांड मास्टर कोनेरु हम्पी इस बार विश्व महिला शतरंज चैंपियनशिप में दो वर्षो के बाद वापसी करती नजर आएंगी , पिछली बार की कांस्य पदक विजेता हारिका द्रोणावल्ली ,राष्ट्रीय चैम्पियन पदमिनी राऊत और उनके अलावा 2016 की एशियन विजेता भक्ति कुलकर्णी को भी विश्व चैंपियनशिप में स्थान मिला है । 

हम्पी - हरिका को शुरुआती मैच आसान होने की उम्मीद 

पहले राउंड में दूसरी वरीयता प्राप्त हम्पी 63वी वरीय अल्जीरिया की हयात तौबाल से सफ़ेद मोहरो से खेलकर अपने अभियान की शुरुआत करेंगी । भारत की अगली उम्मीद पिछली विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता और 12वी वरीय हरिका 53वी वरीयता प्राप्त जॉर्जिया की सोपीकों खुखशिविली से सफ़ेद मोहरो से मुक़ाबला करेंगी । 

भक्ति - पदमिनी को करना होगा उलटफेर 

भारत की ओर से पिछले बार क्वाटर फ़ाइनल तक पहुंची 52 वी वरीय नेशनल चैम्पियन पद्मिनी राऊत रूस की 14वी वरीय नतालीजा पगोनिना से काले मोहरो से अभियान की शुरुआत करेंगी जबकि 51 वी वरीय भक्ति को भी काले मोहरो से 15वी वरीय कजाकिस्तान की अब्दुमालिक ज़्हांसाया  से पार पाना होगा । 

नाक आउट आधार से खेली जाने वाली इस प्रतियोगिता में हर खिलाड़ी को हर राउंड में काले और सफ़ेद मोहरो से एक एक क्लासिकल  मैच खेलने का मौका मिलेगा और कम से 1.5 अंक बनाने वाला खिलाड़ी अगले दौर में पहुँच जाएगा अगर परिणाम 1-1 रहा तो पहले रैपिड और ब्लिट्ज़ टाईब्रेक का इस्तेमाल कर विजेता का निर्णय लिया जाएगा । लगातार 5 राउंड के बाद सिर्फ 2 खिलाड़ी ही बाकी रह जाएंगे और ऐसे में फ़ाइनल में चार क्लासिकल मुक़ाबले खेले जाएंगे । 

प्रतियोगिता की कुल पुरूष्कार राशि 4,50,000 अमेरिकन डालर होगी । 

राउंड 1 

 Ju Wenjun (CHN) 1-64  Hardegen Kathryn (AUS)
 Humpy Koneru (IND) 2-63  Toubal Hayat (ALG)
 Lagno Kateryna (RUS) 3-62  February Jesse Nikki (RSA)
 Muzychuk Anna (UKR) 4-61  Hamid Rani (BAN)
 Kosteniuk Alexandra (RUS) 5-60  Vazquez Maccarini, Danitza (PUR)
 Goryachkina Aleksandra (RUS) 6-59  Ouellet, Maili-Jade (CAN)
 Muzychuk Mariya (UKR) 7-58  Wafa Shahenda (EGY)
 Tan Zhongyi (CHN) 8-57  Sun Fanghui (CHN)
 Gunina Valentina (RUS) 9-56  Aliaga Fernandez, Ingrid Y (PER)
 Paehtz Elisabeth (GER) 10-55  Alinasab Mobina (IRI)
 Dzagnidze Nana (GEO) 11-54  Miranda Llanes, Yerisbel (CUB)
 Harika Dronavalli (IND) 12-53  Khukhashvili Sopiko (GEO)
 Stefanova Antoaneta (BUL) 13-52  Foisor Sabina-Francesca (USA)
 Pogonina Natalija (RUS) 14-51  Kuilkarni Bhakthid (IND)
 Abdumalik Zhansaya (KAZ) 15-50  Padmini Rout (IND)
 Batsiashvili Nino (GEO) 16-49  Arakhamia-Grant Ketevan (SCO)
 Girya Olga (RUS) 17-48  Zhai Mo (CHN)
 Zhao Xue (CHN) 18-47  Lujan, Carolina (ARG)
 Javakhishvili Lela (GEO) 19-46  Zhu Jineer (CHN)
 Saduakassova Dinara (KAZ) 20-45  Matnadze Ana (ESP)
 Khotenashvili Bela (GEO) 21-44  Vo Thi Kim Phung (VIE)
 Lei Tingjie (CHN) 22-43  Gara Anita (HUN)
 Socko Monika (POL) 23-42  Shvayger Yuliya (ISR)
 Ushenina Anna (UKR) 24-41  Mkrtchian Lilit (ARM)
 Kashlinskaya Alina (RUS) 25-40  Tokhirjonova Gulrukhbegim (UZB)
 Atalik Ekaterina (TUR) 26-39  Cori T., Deysi (PER)
 Galliamova Alisa (RUS) 27-38  Nakhbayeva Guliskhan (KAZ)
 Ni Shiqun (CHN) 28-37  Zhukova Natalia (UKR)
 Bodnaruk Anastasia (RUS) 29-36  Vega Gutierrez Sabrina (ESP)
 Hoang Thanh Trang (HUN) 30-35  Danielian Elina (ARM)
 Zawadzka Jolanta (POL) 31-34  Nechaeva (Guseva) Marina (RUS)
 Krush Irina (USA) 32-33  Gaponenko Inna (UKR)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!