फीडे विश्व शतरंज चैंपियनशिप - चौंथी बाजी - नहीं निकला परिणाम
Edited By Niklesh Jain,Updated: 15 Nov, 2018 08:13 PM
लंदन ( निकलेश जैन ) विश्व शतरंज चैंपियनशिप में कार्लसन और करूआना के बीच खेली गयी चौंथी बाजी भी बिना किसी परिणाम के समाप्त हो गयी और इसके साथ ही दोनों खिलाड़ी 2-2 अंको पर खेल रहे है ।
लंदन ( निकलेश जैन ) विश्व शतरंज चैंपियनशिप में कार्लसन और करूआना के बीच खेली गयी चौंथी बाजी भी बिना किसी परिणाम के समाप्त हो गयी और इसके साथ ही दोनों खिलाड़ी 2-2 अंको पर खेल रहे है । और ऐसा लगता है की दोनों में से कोई भी खिलाड़ी मैच में कोई खतरा उठाने के लिए तैयार नहीं है और दोनों एक दूसरे की गलती का इंतजार कर रहे है । चौंथे राउंड में हुए मुक़ाबले में कार्लसन नें करूआना को चौंकाने के प्रयास में इंग्लिश ओपनिंग का चुनाव किया पर करूआना नें जैसे पूरी तैयारी कर रखी थी और उन्होने बिना किसी परेशानी के खेल में बराबरी हासिल कर ली । वजीर और घोड़ो की अदला बदली के बीच दोनों खिलाड़ी 34 चालों में ड्रॉ पर सहमत हो गए । अभी भी प्रतियोगिता में 8 क्लासिकल मुक़ाबले खेले जाने है और ऐसे में खेल विशेषज्ञ जल्द ही किसी निर्णायक मुक़ाबले की उम्मीद कर रहे है ।
अंक तालिका
|
1 |
2 |
3 |
4 |
5 |
6 |
7 |
8 |
9 |
10 |
11 |
12 |
Score |
Carlsen |
|
½ |
½ |
½ |
½ |
|
|
|
|
|
|
|
|
2 |
Caruana |
|
½ |
½ |
½ |
½ |
|
|
|
|
|
|
|
|
2 |
राउंड 3 के इस मुक़ाबले का विडियो हिन्दी विश्लेषण ( चेसबेस इंडिया हिन्दी के सौजन्य से )