विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप - मुरली ,अरविंद की लगातार दूसरी जीत

Edited By Niklesh Jain,Updated: 07 Sep, 2018 06:29 PM

fide world junior and girls under 20 chess championship 2018

गेब्जे ,टर्की में चल रही विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप में पहले दो राउंड के बाद बालक वर्ग में भारत की प्रमुख उम्मीद  ग्रांड मास्टर मुरली कार्तिकेयन ने फ्रांस के हरुतयुन और अरविंद चितांबरम नें  जॉर्जिया के सिबशिविली को पराजित करते हुए अच्छी शुरुआत की...

तस्वीर अमृता मोकल ,चेसबेस इंडिया के सौजन्य से 

गेब्जे ,टर्की में चल रही विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप में पहले दो राउंड के बाद बालक वर्ग में भारत की प्रमुख उम्मीद  ग्रांड मास्टर मुरली कार्तिकेयन ने फ्रांस के हरुतयुन और अरविंद चितांबरम नें  जॉर्जिया के सिबशिविली को पराजित करते हुए अच्छी शुरुआत की है ,उनके अलावा कार्तिक वेंकटरमन और हर्षा भारतकोठी भी अपने पहले दोनों राउंड जीतने में कामयाब रहे है ।इस तरह भारत के चार खिलाड़ी अपने  पहले दोनों राउंड जीतकर 2  अंक बनाते हुए  शुरुआती बढ़त कायम रखी है ।अन्य खिलाड़ियों में सुनील नारायणन , अभिमन्यु पौराणिक और नुबेर शाह 1 जीत और 1 ड्रॉ के साथ 1.5 अंक पर पहुँच गए है । 

बालिका वर्ग में कल उलटफेर करने वाली भारत की ईशा शर्मा को दूसरे राउंड में चेक गणराज्य की नताली कांकोवा नें पराजित कर दिया । भारत की शीर्ष खिलाड़ी साक्षी चित्लांगे को कजाकिस्तान की असेल सेरिकबय नें ड्रॉ खेलने पर मजबूर कर दिया तो  रूस की बड़ी खिलाड़ी दोर्दहिवा दिनारा को भारत की इवाना मारिया नें ड्रॉ पर रोक दिया । पहला राउंड ड्रॉ खेलने वाली एम महालक्ष्मी नें मेजबान टर्की की आयन बंगु सेना पर एक आसान जीत दर्ज की , इस तरह शुरुआती दो राउंड के बाद साक्षी ,महालक्ष्मी और इवाना एक जीत और एक ड्रॉ के साथ 1.5 अंको पर खेल रही है । 

प्रतियोगिता 04 सितंबर से 16 सितंबर के बीच खेली जाएगी । दुनिया भर से 65 देशो से कुल 268 खिलाड़ी प्रतिभागिता करने के लिए टर्की में  है । मेजबान टर्की 57  के बाद भारत (16) और चीन (16) सबसे बड़े दल है ।  

राउंड 2 में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन 

Rd. Bo. No.     Name FED Rtg Pts. Result Pts.   Name FED Rtg   No.
2 3 43   IM Barseghyan Harutyun FRA 2466 1 0 - 1 1 GM Karthikeyan Murali IND 2605   4
2 7 54   IM Sibashvili Giorgi GEO 2425 1 0 - 1 1 GM Aravindh Chithambaram Vr. IND 2578   10
2 8 11   GM Tabatabaei M.Amin IRI 2576 1 1 - 0 1 IM Raja Harshit IND 2419   56
2 10 13   GM Sunilduth Lyna Narayanan IND 2573 1 ½ - ½ 1 FM Garayev Kanan AZE 2404   60
2 19 23   GM Puranik Abhimanyu IND 2524 1 ½ - ½ 1 FM Philippe Guillaume FRA 2358   74
2 22 27   IM Karthik Venkataraman IND 2519 1 1 - 0 1 IM Schekachikhin Maksim RUS 2356   78
2 23 77   IM Krishna Teja N IND 2356 1 0 - 1 1 IM Jarmula Lukasz POL 2504   28
2 31 158   CM Liyanage Ranindu Dilshan SRI 1989 1 0 - 1 1 IM Harsha Bharathakoti IND 2474   40
2 44 140   FM Ongut Tamas Gunes HUN 2121 ½ 0 - 1 ½ IM Mohammad Nubairshah Shaikh IND 2443   50
2 65 94   FM Shailesh Dravid IND 2325 0 1 - 0 0   Ismayilov Muhammad AZE 2137   138
2 2 3   FM Assaubayeva Bibisara RUS 2371 1 1 - 0 1 WIM Varshini V IND 2173   32
2 5 7   WIM Dordzhieva Dinara RUS 2318 1 ½ - ½ 1 WIM Ivana Maria Furtado IND 2144   36
2 10 39   WFM Serikbay Assel KAZ 2125 1 ½ - ½ 1 WIM Chitlange Sakshi IND 2279   12
2 18 55   WCM Isha Sharma IND 2012 1 0 - 1 1 WFM Kanakova Natalie CZE 2201   28
2 22 21   WIM Mahalakshmi M IND 2213 ½ 1 - 0 ½ WFM Ayan Bengu Sena TUR 1976   62
2 25 65     Meenal Gupta IND 1963 ½ 0 - 1 ½ WFM Georgescu Lena SUI 2195   30

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!