विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप - मुरली कार्तिकेयन होंगे शीर्ष भारतीय , अरविंद और सुनील पर भी निगाहे

Edited By Niklesh Jain,Updated: 03 Sep, 2018 02:48 PM

fide world junior chess championships 2018

विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप का आगाज होने जा रहा है प्रतियोगिता 04 सितंबर से 16 सितंबर के बीच खेली जाएगी । दुनिया भर से 65 देशो से कुल 268 खिलाड़ी प्रतिभागिता करने के लिए टर्की पहुँच चुके है । मेजबान टर्की 57  के बाद भारत (16) और चीन (16) सबसे बड़े...

PunjabKesari

जेब्ज कौसेली ,टर्की ( निकलेश जैन ) ,में आज से विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप का आगाज होने जा रहा है प्रतियोगिता 04 सितंबर से 16 सितंबर के बीच खेली जाएगी । दुनिया भर से 65 देशो से कुल 268 खिलाड़ी प्रतिभागिता करने के लिए टर्की पहुँच चुके है । मेजबान टर्की 57  के बाद भारत (16) और चीन (16) सबसे बड़े दल है । भारतीय टीम के लिए पिछली विश्व चैंपियनशिप शानदार साबित हुई थी और देखना होगा की क्या कोई भारतीय इस बार विश्व जूनियर चैम्पियन बनने का गौरव हासिल करता है ,भारत के ओर से प्रतियोगिता में शीर्ष खिलाड़ी मुरली कार्तिकेयन (2605) होंगे जिन्हे चौंथी वरीयता दी गयी है ,उनके बाद पिछली बार के कांस्य पदक विजेता अरविंद चितांबरम (2578) दसवें वरीय खिलाड़ी होंगे ,उनके बाद सुनील नारायण (2573) को 13वीं वरीयता ,अभिमन्यु पौराणिक (2524) को 23वी वरीयता दी गयी है । बालक वर्ग में अन्य भारतीय खिलाड़ियों में कार्तिक वेंकटरमन ,हर्षा भारतकोठी ,नुबेर शाह ,हर्षित राजा ,कृष्णा तेजा और शैलेश द्रविड़ भी खेलते नजर आएंगे । 

बालक वर्ग शीर्ष 20 खिलाड़ी 

No.     Name FideID FED Rtg
1   GM Maghsoodloo Parham 12539929 IRI 2649
2   GM Van Foreest Jorden 1039784 NED 2624
3   GM Donchenko Alexander 24603295 GER 2614
4   GM Karthikeyan Murali 5074452 IND 2605
5   GM Martirosyan Haik M. 13306553 ARM 2597
6   GM Esipenko Andrey 24175439 RUS 2593
7   GM Xu Xiangyu 8608288 CHN 2586
8   GM Firouzja Alireza 12573981 IRI 2582
9   GM Petrosyan Manuel 13300857 ARM 2581
10   GM Aravindh Chithambaram Vr. 5072786 IND 2578
11   GM Tabatabaei M.Amin 12521213 IRI 2576
12   GM Liang Awonder 2056437 USA 2575
13   GM Sunilduth Lyna Narayanan 5058422 IND 2573
14   GM Martinez Alcantara Jose Eduardo 3805662 PER 2565
15   GM Pichot Alan 110973 ARG 2562
16   IM Vavulin Maksim 4169530 RUS 2559
17   GM Bai Jinshi 8602280 CHN 2556
18   GM Hakobyan Aram 13306677 ARM 2554
19   IM Lomasov Semyon 24164879 RUS 2545
20   GM Kollars Dmitrij 12909572 GER 2536

बालिका वर्ग में भारत की उम्मीद अभी अभी एशियन जूनियर चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली वुमेन इंटरनेशनल मास्टर साक्षी चित्लांगे पर टिकी हुई है 2279 रेटिंग वाली साक्षी को 12 वी वरीयता दी गयी है जबकि महालक्ष्मी एम (2213) को 21 वी वरीयता दी गयी है । बालिका वर्ग में वार्षिनी वी , ईशा शर्मा ,इवाना मारिया और ईशा शर्मा खेलती नजर आएंगी । 

बालिका वर्ग शीर्ष 20 खिलाड़ी 

No.     Name FideID FED Rtg
1   IM Tsolakidou Stavroula 4264312 GRE 2393
2   IM Nomin-Erdene Davaademberel 4900782 MGL 2377
3   FM Assaubayeva Bibisara 13708694 RUS 2371
4   WGM Tokhirjonova Gulrukhbegim 14203626 UZB 2369
5   WIM Zhu Jiner 8608059 CHN 2364
6   WGM Hojjatova Aydan 13401491 AZE 2356
7   WIM Dordzhieva Dinara 24157570 RUS 2318
8   FM Gorti Akshita 2072505 USA 2315
9   WIM Khomeriki Nino 13603191 GEO 2313
10   WIM Unuk Laura 14609215 SLO 2299
11   FM Antova Gabriela 2915235 FID 2292
12   WIM Chitlange Sakshi 35002899 IND 2279
13   WIM Sieber Fiona 12902373 GER 2277
14   WFM Potapova Margarita 14126869 RUS 2277
15   WFM Sliwicka Alicja 1150677 POL 2272
16   WIM Alinasab Mobina 12528897 IRI 2261
17     Diakonova Ekaterina 24172936 RUS 2243
18   WIM Haussernot Cecile 601632 FRA 2237
19     Maltsevskaya Aleksandra 24174041 RUS 2234
20   WGM Paramzina Anastasya 4165012 RUS 2222

भारत से अब तक बालक वर्ग में विश्वनाथन आनंद ( 1987) ,पेंटाला हरीकृष्णा (2004) और अभिजीत गुप्ता ( 2008) तो बालिका वर्ग में कोनेरु हम्पी (2001) ,हारिका द्रोणावल्ली (2008) और सौम्या स्वामीनाथन ( 2009) में विश्व जूनियर चैम्पियन रह चुके है । देखना होगा की क्या इस बार कोई भारतीय खिलाड़ी इस दस वर्ष के सूखे को खत्म करेगा । 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!