गोवा इंटरनेशनल शतरंज - बड़ा उलटफेर टॉप सीड मार्टिन क्राव्टसिव हारे

Edited By Niklesh Jain,Updated: 17 Oct, 2018 08:31 PM

goa international open grandmasters chess tournament 2018

गोवा ( निकलेश जैन ) में चल रहे गोवा इंटरनेशनल ग्रांडमास्टर शतरंज चैंपियनशिप में 5वे राउंड में भारत को अच्छी खबर नहीं मिली और शीर्ष में चल रहे जीए स्टेनी को ईरान के इदानी पौया से तो अनुराग महामल को अर्मेनिया के सहकायन समवेल के हाथो हार का सामना करना...

भारत के स्टेनी और अनुराग हारे , दीपन नें खेला ड्रॉ 

गोवा ( निकलेश जैन ) में चल रहे गोवा इंटरनेशनल ग्रांडमास्टर शतरंज चैंपियनशिप में 5वे राउंड में भारत को अच्छी खबर नहीं मिली और शीर्ष में चल रहे जीए स्टेनी को ईरान के इदानी पौया से तो अनुराग महामल को अर्मेनिया के सहकायन समवेल के हाथो हार का सामना करना पड़ा । शीर्ष पर चल रहे तीसरे भारतीय दीपन चक्रवर्ती को बेलारूस के सेरगी कास्पारोव नें बराबरी पर रोक लिया । एक अन्य महत्वपूर्ण परिणाम में बांग्लादेश के जियौर रहमान को उक्रेन के सिवुक विताली से हार का सामना करना पड़ा और अब राउंड 5 के बाद ईरान के इदानी पौया,अर्मेनिया के सहकायन समवेल और उक्रेन के सिवुक विताली अपने सभी पांचों मैच जीतकर सयुंक्त बढ़त पर पहुँच गए है । 

वही आज दो बड़े उलटफेर हुए जब गुजरात इंटरनेशनल के विजेता और टॉप सीड उक्रेन के टॉप सीड मार्टिन  क्राव्टसिव को अर्मेनिया के लेवोन बाबूजीयन नें पराजित कर सभी को चौंका दिया ।  भारतीय खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर दी राष्ट्रीय ब्लिट्ज़ शतरंज चैम्पियन आरआर लक्ष्मण नें जिन्होने बेहद अनुभवी उक्रेन के एडम तुखेव को पराजित कर दिया । एक और बड़े परिणाम में ग्रांड मास्टर हिमांशु शर्मा को हमवतन अंकित गजवा नें पराजित कर दिया । 

राउंड 5 के बाद भारतीय खिलाड़ियों में आरआर लक्ष्मण और दीपन चक्रवर्ती 4.5 अंक के साथ सयुंक्त दूसरे स्थान पर है तो स्टेनी जीए और अनुराग महामल के साथ 10 अन्य भारतीय खिलाड़ी 4 अंक लेकर सयुंक्त दूसरे स्थान पर चल रहे है । 

महिला खिलाड़ियों में भारत की  स्वाति घाटे , मिशेल कैथरीना 3.5 अंक बनाकर सबसे आगे चल रही है । 

5 राउंड के बाद की स्थिति 

Rk. SNo     Name sex FED Rtg Club/City Pts.  TB1   TB2   TB3   TB4   TB5  K rtg+/-
1 9   GM Ter-Sahakyan Samvel   ARM 2547 ARM 5,0 0,0 15,0 17,0 17,00 5 10 6,2
2 5   GM Idani Pouya   IRI 2588 IRI 5,0 0,0 14,5 17,5 17,50 5 10 9,9
3 10   GM Sivuk Vitaly   UKR 2545 UKR 5,0 0,0 13,0 15,0 15,00 5 10 10,9
4 15   GM Neverov Valeriy   UKR 2488 UKR 4,5 0,0 13,5 16,5 14,75 4 10 13,8
5 22   GM Laxman R.R.   IND 2443 ICF 4,5 0,0 13,5 16,0 14,00 4 10 9,4
6 11   GM Deepan Chakkravarthy J.   IND 2540 ICF 4,5 0,0 13,5 15,5 13,25 4 10 2,6
7 18   GM Babujian Levon   ARM 2456 ARM 4,5 0,0 13,0 15,5 14,25 4 10 8,8
8 8   GM Bernadskiy Vitaliy   UKR 2547 UKR 4,5 0,0 13,0 15,5 13,75 4 10 7,2
9 19   GM Kasparov Sergey   BLR 2453 BLR 4,5 0,0 13,0 15,0 12,75 4 10 8,0
10 17   GM Rahman Ziaur   BAN 2473 BAN 4,0 0,0 15,5 18,0 13,00 4 10 9,9
11 7   GM Malakhatko Vadim   BEL 2552 BEL 4,0 0,0 15,5 17,5 13,25 3 10 -1,8
12 13   IM Stany G.A.   IND 2502 AAI 4,0 0,0 15,0 18,0 13,00 4 10 -1,4
13 4   GM Popov Ivan   RUS 2611 RUS 4,0 0,0 14,5 17,0 12,50 4 10 -5,6
14 27   IM Das Sayantan   IND 2425 WB 4,0 0,0 14,0 16,5 11,50 4 10 1,5
15 50   FM Jubin Jimmy   IND 2308 KER 4,0 0,0 14,0 15,5 10,50 4 20 2,0
16 2   GM Amonatov Farrukh   TJK 2615 TJK 4,0 0,0 13,5 16,5 12,50 4 10 0,6
  43   FM Rathanvel V S   IND 2341 TN 4,0 0,0 13,5 16,5 12,50 4 20 11,4
18 3   GM Predke Alexandr   RUS 2615 RUS 4,0 0,0 13,5 15,0 11,25 3 10 -11,7
19 14   GM Anurag Mhamal   IND 2495 GOA 4,0 0,0 13,5 15,0 10,00 4 10 1,1
20 32   IM Gusain Himal   IND 2384 RLYS 4,0 0,0 12,5 14,5 11,00 4 10 7,7

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!