हॉकी विश्व कप 2026 : भारत ने वेल्स को 3-1 से हराकर जीत से किया आगाज

Edited By Updated: 15 Aug, 2026 07:00 PM

hockey world cup 2026 india kick off campaign with a 3 1 win over wales

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 2026 हॉकी विश्व कप में शानदार जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खेले गए पूल-डी के मुकाबले में भारत ने वेल्स को 3-1 से हरा दिया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल दागे, जबकि संजय ने भी भारत के...

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 2026 हॉकी विश्व कप में शानदार जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खेले गए पूल-डी के मुकाबले में भारत ने वेल्स को 3-1 से हरा दिया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल दागे, जबकि संजय ने भी भारत के लिए एक गोल किया।

भारत ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। आठवें मिनट में संजय ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके कुछ ही मिनट बाद कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 11वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। हाफ टाइम तक भारत ने अपनी बढ़त बनाए रखी।

तीसरे क्वार्टर में भी भारत का दबदबा जारी रहा। 43वें मिनट में हरमनप्रीत ने एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत की बढ़त 3-0 कर दी। वेल्स ने इसके बाद वापसी की कोशिश की और 56वें मिनट में सैम वेल्श ने गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया। हालांकि, भारत ने इसके बाद वेल्स को कोई और मौका नहीं दिया और मुकाबला 3-1 से अपने नाम कर लिया।

इस जीत के साथ भारत ने पूल डी में महत्वपूर्ण तीन अंक हासिल किए। इस ग्रुप में भारत के अलावा इंग्लैंड, पाकिस्तान और वेल्स शामिल हैं। भारत का अगला मुकाबला 17 अगस्त को इंग्लैंड से होगा, जबकि 19 अगस्त को टीम पाकिस्तान के खिलाफ उतरेगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!