आइल ऑफ मैन शतरंज - विदित और अधिबन की जीत से वापसी , आनंद नें खेला ड्रॉ

Edited By Niklesh Jain,Updated: 28 Oct, 2018 06:07 PM

isle of man intermational chess tournament

आइल ऑफ मैन ( निकलेश जैन  ) ब्रिटेन ,आइल ऑफ मैन शतरंज के अंतिम राउंड के ठीक पहले अजरबैजान के अकार्दी नाइडिश और पोलैंड के राडास्लाव वोजटसजेक क्रमशः अमेरिका के हिकारु नाकामुरा और इंग्लैंड के माइकल एडम्स को पराजित करते हुए संयुक्त बढ़त हासिल कर ली है और...

आइल ऑफ मैन ( निकलेश जैन  ) ब्रिटेन ,आइल ऑफ मैन शतरंज के अंतिम राउंड के ठीक पहले अजरबैजान के अकार्दी नाइडिश और पोलैंड के राडास्लाव वोजटसजेक क्रमशः अमेरिका के हिकारु नाकामुरा और इंग्लैंड के माइकल एडम्स को पराजित करते हुए संयुक्त बढ़त हासिल कर ली है और अब अंतिम राउंड में इन दोनों के बीच ही ख़िताबी मुक़ाबला होगा और दोनों से जीत दर्ज करने वाला खिलाड़ी खिताब का विजेता बन जाएगा पर अगर मैच ड्रॉ होता है तो 6 अंको पर खेल रहे अमेरिका के जेफ्री जियांग, फ्रांस के मेक्सिम लाग्रेव ,चीन के वांग हाऊ ,और इंग्लैंड के गाविन जोन्स खिताब के दावेदार बन कर उभर सकते है । 

भारत की उम्मीद 5.5 अंको पर खेल रहे  विश्वनाथन आनंद ,विदित गुजराती ,अधिबन भास्करन और एसपी सेथुरमन पर टिकी है । आठवे राउंड में हुए मुक़ाबले में विश्वनाथन आनंद नें रूस के आर्टेमिव ब्लादिस्लाव से सिसिलियन डिफेंस में मुक़ाबला 32 चालों में ड्रॉ खेला जबकि सेथुरमन नें रूस के दिग्गज सेरगी कार्यकिन को राय लोपेज ओपनिंग के बर्लिन डिफेंस में बढ़त बनाने का कोई मौका नहीं दिया और 43 चालों में खेल ड्रॉ पर समाप्त हुआ । 

विदित गुजराती नें लगातार दो हार के बाद लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए वापसी की और उन्होने जर्मनी के स्वाने रुसमुस को स्लाव एक्स्चेंज वेरिएशन में मात्र 29 चालों में पराजित किया और अब अगर वह अंतिम राउंड में भी जीत दर्ज करते है तो इसे बेहतरीन वापसी कहा जाएगा । अधिबन नें नॉर्वे के जोहन सेबस्टियन को ओपन केटलन में 58 चालों में मात दी । भारत के ये चारों खिलाड़ियों में जीत दर्ज करने पर शीर्ष 10 में आने की पूरी संभावना है । 

राउंड 9 के मुक़ाबले 

Bo. No.     Name Rtg Pts. Result Pts.   Name Rtg   No.
1 13   GM Naiditsch Arkadij 2721   GM Wojtaszek Radoslaw 2727   10
2 29   GM Xiong Jeffery 2656 6   6 GM Jones Gawain C B 2677   24
3 7   GM Grischuk Alexander 2769   6 GM Vachier-Lagrave Maxime 2780   3
4 12   GM Wang Hao 2722 6   GM Anand Viswanathan 2771   6
5 25   GM Sethuraman S.P. 2673   GM Giri Anish 2780   2
6 33   GM Shirov Alexei 2636   GM Kramnik Vladimir 2779   4
7 8   GM Nakamura Hikaru 2763   GM Eljanov Pavel 2703   18
8 41   GM Fridman Daniel 2600   GM Karjakin Sergey 2760   9
9 11   GM Rapport Richard 2725   GM Leko Peter 2690   22
10 15   GM Adams Michael 2712   GM Adhiban B. 2668   26
11 16   GM Vidit Santosh Gujrathi 2711   GM Melkumyan Hrant 2660   28
12 17   GM Artemiev Vladislav 2706   GM Parligras Mircea-Emilian 2623   36
13 1   GM Aronian Levon 2780 5   5 GM Deac Bogdan-Daniel 2594   44
14 50   GM Nihal Sarin 2572 5   5 GM So Wesley 2776   5
15 59   GM Praggnanandhaa R 2519 5   5 GM Le Quang Liem 2715   14
16 81   IM Gukesh D 2456 5   5 GM Almasi Zoltan 2702   19
17 21   GM Nabaty Tamir 2692 5   5 GM Huschenbeth Niclas 2589   46
18 23   GM Howell David W L 2689 5   5 GM Tregubov Pavel V. 2588   48
19 27   GM Kovalev Vladislav 2664 5   5 GM Gupta Abhijeet 2588   47
20 84   IM Kashlinskaya Alina 2447 5   5 GM Sevian Samuel 2634   34

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!