41वां बारबेरा इंटरनेशनल शतरंज - इन्यान की बढ़त बरकरार ,ओम की लंबी छलांग !

Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Jul, 2018 05:23 PM

xli open internacional de barberà del vallès

41वे बारबेरा इंटरनेशनल शतरंज टूर्नामेंट में भारत के इंटरनेशनल मास्टर इन्यान पी छठे राउंड में  टॉप सीड अजरबैजान के गादिर गुसीमोव  को बराबरी पर रोकते हुए अपनी एकल बढ़त कायम रखी है । काले मोहरो से खेल रहे इन्यान नें सिसिलियन डिफेंस मे अपने आक्रामक खेल...

पंजाब केसरी के प्रतिनिधि निकलेश जैन बार्सिलोना स्पेन से 

41वे बारबेरा इंटरनेशनल शतरंज टूर्नामेंट में भारत के इंटरनेशनल मास्टर इन्यान पी छठे राउंड में  टॉप सीड अजरबैजान के गादिर गुसीमोव  को बराबरी पर रोकते हुए अपनी एकल बढ़त कायम रखी है । काले मोहरो से खेल रहे इन्यान नें सिसिलियन डिफेंस मे अपने आक्रामक खेल से गादिर को मात्र 27 चालों में ड्रॉ खेलने पर मजबूर कर दिया । इसके साथ ही अब वह 5 जीत और 1 ड्रॉ के साथ छह राउंड के बाद 5.5 अंको पर सबसे आगे चल रहे है जबकि   गादिर गुसीमोव 5 अंक के साथ दूसरे स्थान पर चल रहे है ।अन्य भारतीय खिलाड़ियों में ओम कदम 4.5 ,नीलेश सहा , हिमांशु शर्मा , सौरभ खरडेकर और कार्तिक वेंकटरमन  4 अंको पर खेल रहे है । 

ओम कदम की लंबी छलांग !! 

भारत के अंडर 9 नेशनल चैम्पियन और एशिया अंडर 10 चैम्पियन भारत के नन्हें सम्राट ओम कदम नें अपने प्रदर्शन से सभी को चौका दिया है  उन्होने रोमानिया के ग्रांड मास्टर मनोलोचे मारिस को पराजित करते हुए सयुंक्त तीसरे स्थान पर छलांग लगा दी । आपको बता दे की ओम के पिता मनीष  एकमैकेनिक है और चेसबेस इंडिया के द्वारा कई लोगो नें ओम के केटलन लीग में खेलने का खर्चा उठाया । मात्र 1836 रेटिंग के ओम का प्रदर्शन 2689 का है जो सुपर ग्रांड मास्टर के स्तर का है । उन्होने पहला राउंड नहीं खेलने के बावजूद 5 राउंड के 4 जीत और 1 ड्रॉ के साथ 4.5 अंक बना लिए है और इस दौरान उनसे ड्रॉ खेलने वाले एशिया के पहले ग्रांड मास्टर फिलिप्न्स के टोरे नें तो ओम को भविष्य में दुनिया का सबसे कम उम्र का ग्रांड मास्टर बनने की भविष्यवाणी भी कर दी है । 

रैंकिंग 6 राउंड के बाद 

Rk. SNo     Name Typ sex Gr FED RtgI RtgN Club/City Pts.  TB1   TB2   TB3 
1 18   IM Iniyan P U16     IND 2451 0   5,5 15,0 22,0 0,0
2 1   GM Guseinov Gadir       AZE 2654 0   5,0 14,5 22,5 0,0
3 26   GM Perez Mitjans Orelvis A   2487 ESP 2399 2401 Barcelona 4,5 15,0 21,5 0,0
4 12   GM Oliva Castaneda Kevel       CUB 2491 0   4,5 14,5 20,5 0,0
5 2   GM Ortiz Suarez Isan Reynaldo       CUB 2548 2510   4,5 14,0 21,5 0,0
6 14   IM Aguero Jimenez Luis Lazaro     2474 CUB 2473 2473 Torà 4,5 14,0 21,0 0,0
7 5   IM Asis Gargatagli Hipolito     2570 ESP 2538 2534 Sant Cugat 4,5 13,5 20,0 0,0
8 87     Kadam Om Manish U16     IND 1836 0   4,5 12,5 18,0 0,0
9 4   GM Martinez Alcantara Jose Eduardo       PER 2545 0   4,0 16,0 24,5 0,0
10 32     Neelash Saha U16-     IND 2319 0   4,0 15,5 22,5 0,0
11 22   GM Himanshu Sharma       IND 2420 0   4,0 15,0 22,5 0,0
12 19   IM Mohammad Nubairshah Shaikh       IND 2441 0   4,0 14,0 21,0 0,0
13 7   GM Stella Andrea     2437 ITA 2504 2464 Sabadell Chessy 4,0 14,0 20,5 0,0
14 40   FM Sauravh Khherdekar B     IND 2239 0   4,0 14,0 20,5 0,0
15 13   IM Cori Quispe Kevin Joel       PER 2487 0   4,0 13,5 18,5 0,0
16 8   GM Munoz Miguel     2540 ESP 2500 2486 Sant Andreu 4,0 13,0 20,0 0,0
17 6   IM Karthik Venkataraman       IND 2514 0   4,0 13,0 19,0 0,0
18 30   GM Gonzales Jayson A     PHI 2367 0   4,0 13,0 18,5 0,0
19 41   MK Jimenez Ruano Adrian B   2280 ESP 2211 2136 Barcelona 4,0 12,5 17,5 0,0
20 3   GM Guliyev Namig       AZE 2545 0   4,0 11,5 17,5 0,0

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!