Edited By PTI News Agency,Updated: 19 Jun, 2020 04:58 PM
चंडीगढ़, 19 जून (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में शहीद हुए तीन भारतीय सैनिकों को शुक्रवार को श्रद्धांजलि दी।
चंडीगढ़, 19 जून (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में शहीद हुए तीन भारतीय सैनिकों को शुक्रवार को श्रद्धांजलि दी।
सिपाही गुरबिंदर सिंह (संगरूर), गुरतेज सिंह (मनसा) और अंकुश ठाकुर (हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश) के पार्थिव शरीर लेह से चंडीगढ़ वायुसेना स्टेशन लाए गए। उन्हें सड़क मार्ग से पंजाब और हिमाचल प्रदेश में उनके पैतृक आवास ले जाया जाएगा।
सिंह ने ट्वीट किया, ''चंडीगढ़ में, संगरूर के निवासी सिपाही गुरबिंदर सिंह, मनसा के निवासी सिपाही गुरतेज सिंह, हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) के निवासी सिपाही अंकुश ठाकुर के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण किया। इन वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को सलाम। देश हमेशा उनका कर्जदार रहेगा। जय हिंद!''
सिंह ने वायुसेना स्टेशन से बाहर आने के बाद पत्रकारों से कहा, ''पार्थिव शरीर लेह से चंडीगढ़ लाए गए। हमने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पंजाब के दो सैनिकों और हिमाचल प्रदेश के एक सैनिक का पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास ले जाया जाएगा।''
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।