इंडियाबुल्स समूह पर साइबर हमला, प्रभावित प्रणाली को दुरुस्त करने का कंपनी का दावा

Edited By PTI News Agency,Updated: 23 Jun, 2020 09:16 PM

pti state story

नयी दिल्ली, 23 जून (भाषा) इंडियाबुल्स समूह पर रैनसमवेयर (एक प्रकार के इंटरनेट वायरस) साइबर हमला हुआ है। इसमें कंपनी की कुछ अहम जानकारियां लीक की गयी थी। हालांकि समूह ने मंगलवार को प्रभावित प्रणाली के दुरुस्त कर लिए जाने की जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 23 जून (भाषा) इंडियाबुल्स समूह पर रैनसमवेयर (एक प्रकार के इंटरनेट वायरस) साइबर हमला हुआ है। इसमें कंपनी की कुछ अहम जानकारियां लीक की गयी थी। हालांकि समूह ने मंगलवार को प्रभावित प्रणाली के दुरुस्त कर लिए जाने की जानकारी दी।
समूह का कहना है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए हमले का विश्लेषण किया जा रहा है।

इससे पहले साइबर इंटेलीजेंस कंपनी साइबल ने मंगलवार को एक ब्लॉग में इंडियाबुल्स समूह की बैंकिंग लेनदेन से जुड़ी अहम जानकारी लीक होने और कंपनी पर साइबर हमले की जानकारी दी थी।

साइबल ने अपने ब्लॉग में कहा, ‘‘क्लॉप रैनसमवेयर के परिचालक ने समूह की इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड की जानकारियों के स्क्रीनशॉट जारी किए।’’
इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के प्रवक्ता ने कहा कि उसके ग्राहकों से जुड़ी सभी जानकारियां सुरक्षित हैं।

साइबल ने कहा था कि कंपनी की लीक की गयी जानकारियां क्लॉप रैनसमवेयर परिचालक की ओर से धमकी की तरह प्रतीत होती हैं। समूह से 24 घंटे में उनकी शर्तें मानने को कहा गया है, अन्यथा क्लॉप की ओर से कंपनी से जुड़ी जानकारियां बड़े पैमाने पर लीक करने की धमकी दी गयी है।’’
इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के प्रवक्ता ने कहा कि उसे डिजिटल सुरक्षा सेवा उपलब्ध कराने वाली कंपनी क्लाउडसेक ने उसे सोमवार को साइबर हमले की कोशिशों की सूचना दी थी।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘इन साइबर हमलावरों की तरफ से लीक की गयी जानकारी उतनी संवेदनशील नहीं है। हमारे सभी ग्राहकों की जानकारियां सुरक्षित हैं।’’
उन्होंने कहा कि हमने प्रभावित प्रणाली को अपने कूटभाषा में रखे गए बैकअप की मदद से सफलतापूर्वक दुरुस्त कर लिया है। अब कंपनी की हर प्रणाली सही और सामान्य तरीके से काम कर रही है।

साइबल ने कहा था कि उसकी शोध टीम ने पिछले डेटा लीक की तरह इस बार भी लीक हुए दस्तावेजों का आकलन किया और पाया कि उड़ाए गए दस्तावेजों में बैंक से जुड़ी बहुत संवेदनशील जानकारियां हैं। इसमें लेनदेन, वाउचर और बैंक प्रबंधकों को भेजे गए पत्र इत्यादि शामिल हैं।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!