गिरीश चंद्र मुर्मू ने नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक का पदभार संभाला

Edited By PTI News Agency,Updated: 08 Aug, 2020 11:21 PM

pti state story

नयी दिल्ली, आठ अगस्त (भाषा) जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने शनिवार को देश के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) का पद संभाल लिया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी है।

नयी दिल्ली, आठ अगस्त (भाषा) जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने शनिवार को देश के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) का पद संभाल लिया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी है।
इससे पहले सुबह राष्ट्रपति भवन में मुर्मू ने नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के पद की शपथ ली। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान के अनुसार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुर्मू को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी ।
पूर्व नौकरशाह मुर्मू गुजरात कैडर के 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं। नए कैग के रूप में उनका कार्यकाल 20 नवंबर, 2024 तक है।
उन्होंने शुक्रवार को सेवानिवृत्त हुए राजीव महर्षि का स्थान लिया है।
कैग एक संवैधानिक पद है जिसपर केन्द्र सरकार और राज्य सरकारों के खातों की लेखापरीक्षा करने की प्राथमिक जिम्मेदारी है। कैग की लेखापरीक्षा रिपोर्टों को संसद और राज्य विधानसभाओं में पेश किया जाता है।

मुर्मू को राष्ट्रपति भवन में सुबह पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा राजीव महर्षि भी मौजूद थे।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मुर्मू को कैग का पद संभालने की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘जीसी मुर्मू को अगले कैग का शपथ लेने की बधाई। मेरी शुभकामनाएं।’’
जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि मुर्मू को ऐसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी देकर प्रधानमंत्री ने जनजातीय समुदाय के प्रति सम्मान प्रदर्शित किया है।

राष्ट्रपति भवन में शपथ लेने के बाद मुर्मू कैग के कार्यालय पहुंचे। वहां उनका स्वागत भारतीय अंकेक्षण एवं लेखा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने किया।
संघ शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल बनने से पहले मुर्मू व्यय विभाग में संयुक्त सचिव, वित्तीय सेवा और राजस्व विभाग में अतिरिक्त सचिव रह चुके हैं। बाद में वह व्यय विभाग में विशेष सचिव रहे। उसके बाद उन्हें विभाग का सचिव बनाया गया।

केंद्र में अपने कार्यकाल से पहले मुर्मू गुजरात में महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। बयान में कहा गया है कि उनके पास प्रशासनिक, आर्थिक और बुनियादी ढांचा क्षेत्र का गहन अनुभव है।
मुर्मू उत्कल विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर हैं। उनके पास बर्मिंघम विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री हैं। उनका जन्म 21 नवंबर, 1959 को ओड़िशा के मयूरभंज जिले में हुआ था। उनका विवाह स्मिता मुर्मू से हुआ है। उनकी एक पुत्री (रुचिका) और एक पुत्र (रुहान) है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!