मोदी ने अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के लिये पहली आप्टिकल फाइबर केबल परियोजना का उद्घाटन किया

Edited By PTI News Agency,Updated: 10 Aug, 2020 03:12 PM

pti state story

नयी दिल्ली, 10 अगस्त (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को चेन्नई से लेकर अंडमान और निकोबार द्वीप के लिये पहली आप्टिकल फाइबर केबल परियोजना का उद्घाटन किया। यह केबल समुद्र के भीतर बिछाई गई है। इससे इस संघ शासित प्रदेश को तीव्र गति की...

नयी दिल्ली, 10 अगस्त (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को चेन्नई से लेकर अंडमान और निकोबार द्वीप के लिये पहली आप्टिकल फाइबर केबल परियोजना का उद्घाटन किया। यह केबल समुद्र के भीतर बिछाई गई है। इससे इस संघ शासित प्रदेश को तीव्र गति की ब्रांडबैंड संचार सुविधायें उपलब्ध होगी।
इस आप्टिकल फाइबर की संचार सुविधा के कायम होने के बाद यह द्वीपसमूह भी भारत की मुख्य भूमि के अनुरूप बेहतर संचार सेवायें प्राप्त करने लग गया है।
प्रधानमंत्री ने वीडियो कन्फ्रेंस के जरिये सोमवार को इस 2,312 किलोमीटर की सबमैरीन आप्टिकल फाइबर केबल परियोजना का उद्घाटन किया। परियोजना पर काम 30 दिसंबर 2018 को शुरू किया गया था।
परियोजना का उद्घाटन करने के बाद मोदी ने कहा, ‘‘चेन्नई से पोर्ट ब्लयेर, पोर्ट ब्लेयर से छोटा अंडमान और पोर्ट ब्लेयर से स्वराज द्वीप को जोड़ने वाली इस सेवा से अंडमान और नीकोबार द्वीप के बड़े हिस्से में आज से यह सेवा शुरू हो गई है।’’



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!