Edited By PTI News Agency,Updated: 06 Oct, 2020 11:48 PM
चंडीगढ़, छह अक्टूबर (भाषा) केंद्र सरकार के कृषि विभाग ने पंजाब के किसानों के एक संगठन किसान मजदूर संघर्ष समिति को आठ अक्टूबर को बातचीत का न्यौता भेजा है। समिति ने मंगलवार को कहा उसे नए कृषि कानूनों पर चर्चा के लिए यह आमंत्रण मिला है।

किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवान सिंह पंढेर ने कहा, ‘‘ हमें केंद्रीय कृषि सचिव की ओर से आठ अक्टूबर को दिल्ली में बैठक के लिए ई-मेल आया है।’’
उन्होंने कहा कि समिति बैठक में शामिल होने को लेकर विचार-विमर्श कर फैसला लेगी।
नए कानूनों के विरोध में किसान समिति के बैनर तले लोग 24 सितंबर से अमृतसर और फिरोजपुर में रेल पटरियों पर बैठकर आंदोलन कर रहे हैं।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।