ओला पुणे में खोलेगी नया प्रौद्योगिकी केंद्र, रखेगी 1,000 इंजीनियर: सूत्र

Edited By PTI News Agency,Updated: 18 Oct, 2020 03:17 PM

pti state story

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर (भाषा) मोबाइल ऐप आधारित टैक्सी सेवा कंपनी ओला ने पुणे में एक नया प्रौद्योगिकी केंद्र खोलने की योजना बनायी है। कंपनी इसके लिए कुछ महीनों में करीब 1,000 इंजीनियरों की भर्ती करेगी।

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर (भाषा) मोबाइल ऐप आधारित टैक्सी सेवा कंपनी ओला ने पुणे में एक नया प्रौद्योगिकी केंद्र खोलने की योजना बनायी है। कंपनी इसके लिए कुछ महीनों में करीब 1,000 इंजीनियरों की भर्ती करेगी।

सूत्रों के अनुसार यह नया केंद्र ओला के भारत और अन्य देशों में कारोबार के लिए आवश्यक प्रौद्योगिकी समाधान में मदद करेगा। ओला का देश में यह दूसरा प्रौद्योगिकी केंद्र होगा। एक केंद्र बेंगलुरु में पहले से चल रहा है।
ओला के प्रवक्ता ने इस बारे में इस बारे में संपर्क किए जाने पर ब्योरा देने से इनकार किया। पर इस योजना को जानने वाले एक व्यक्ति ने कहा कि पुणे केंद्र इस तिमाही के अंत तक चालू हो जाएगा।
उस व्यक्ति ने कहा कि इस केंद्र में तीन साल में प्रौद्योगिकी में कुशल 1,000 लोगों को नौकरी मिल सकती है। ओला के 4,000 कर्मचारी हैं। इसमें 1,500 के करीब इंजीनियर हैं।

ओला ने पिछले साल जून में अमेरिका में सान फ्रांसिस्को बे इलाके में एक उन्नत प्रौद्योगिकी केंद्र शुरू किया था।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!