नयी दिल्ली, 23 नवंबर (भाषा) इफ्को के उपाध्यक्ष दिलीपभाई संघानी को सोमवार को सर्वसम्मति से भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ (एनसीयूआई) के अध्यक्ष पद के लिए चुना गया।
नयी दिल्ली, 23 नवंबर (भाषा) इफ्को के उपाध्यक्ष दिलीपभाई संघानी को सोमवार को सर्वसम्मति से भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ (एनसीयूआई) के अध्यक्ष पद के लिए चुना गया।
वह नेशनल फेडरेशन ऑफ स्टेट कोऑपरेटिव बैंक्स लिमिटेड (एनएएफएससीओबी) के अध्यक्ष भी हैं।
सोमवार को एक बयान में, एनसीयूआई ने कहा कि नाफेड के अध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया है। राष्ट्रीय सहकारी कृषि और ग्रामीण विकास बैंक फेडरेशन (एनसीएआरडीबीएफ) के अध्यक्ष के शिवदासन नायर को भी फिर उपाध्यक्ष चुना गया है।
संघानी गुजरात सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। वह गुजरात विधानसभा के सदस्य थे। वह चार बार अमरेली लोकसाभ क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
नुकसान से बचने का रास्ता निकालकर भारत टिकाऊ विकास के लक्ष्य (एसडीजी) हासिल करने की ओर...
NEXT STORY