रिलायंस Jio ने खरीदा 57,123 करोड़ रुपए का स्पेक्ट्रम, 5जी सेवाओं के लिए तैयार

Edited By jyoti choudhary,Updated: 03 Mar, 2021 12:01 PM

reliance jio buys rs 57 123 crore spectrum ready for 5g services

दो दिन तक चली दूरसंचार विभाग की स्पेक्ट्रम नीलामी मंगलवार को संपन्न हो गई। नीलामी में रिलायंस जियो ने सभी 22 सर्किलों में स्पेक्ट्रम खरीदा है। रिलायंस जियो द्वारा खरीदे गए स्पेक्ट्रम की कुल कीमत 57,123 करोड़ रुपए है। इस खरीद के बाद रिलायंस जियो के...

नई दिल्लीः दो दिन तक चली दूरसंचार विभाग की स्पेक्ट्रम नीलामी मंगलवार को संपन्न हो गई। नीलामी में रिलायंस जियो ने सभी 22 सर्किलों में स्पेक्ट्रम खरीदा है। रिलायंस जियो द्वारा खरीदे गए स्पेक्ट्रम की कुल कीमत 57,123 करोड़ रुपए है। इस खरीद के बाद रिलायंस जियो के पास कुल 1,717 मेगाहर्ट्ज (अपलिंक+डाउनलिंक) स्पेक्ट्रम हो जाएगा, जो पहले के मुकाबले 55 प्रतिशत अधिक है।

रिलायंस जियो ने जो स्पेक्ट्रम खरीदा है उसका इस्तेमाल 5जी सेवा देने के लिए भी किया जा सकता है। रिलायंस जियो ने हाल ही में घोषणा की थी कि उसने स्वदेशी 5जी तकनीक विकसित कर ली है जिसका अमेरिका में परीक्षण किया गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भी कहा था कि वह इसी साल 5जी सेवा शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं।

नीलामी में स्पेक्ट्रम की खरीद पर अंबानी ने कहा, ‘‘हमारी स्पेक्ट्रम की पहुंच बढ़ने से हम देश में डिजिटल पहुंच का और विस्तार करेंगे। इसके साथ ही हम 5जी सेवाएं शुरू करने के लिए भी तैयार हो गए हैं।’’ भारत में पांच साल में पहली दूरसंचार स्पेक्ट्रम नीलामी में कुल 77,814.80 करोड़ रुपए का स्पेक्ट्रम बिका। इसमें से ज्यादातर स्पेक्ट्रम रिलायंस जियो ने खरीदा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!