Edited By PTI News Agency,Updated: 20 Jun, 2021 08:03 PM
नयी दिल्ली, 20 जून (भाषा) दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग ने यहां यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 20 जून (भाषा) दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग ने यहां यह जानकारी दी।
विभाग के अधिकारियों के अनुसार न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने बताया कि शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 60 प्रतिशत दर्ज की गयी।
मौसम विभाग ने सोमवार को आसमान में कहीं-कहीं बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। विभाग के अनुसार, सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।