अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से सोनिया गांधी ने नहीं 78 विधायकों ने हटाया: सुरजेवाला

Edited By PTI News Agency,Updated: 02 Oct, 2021 07:42 PM

pti state story

चंडीगढ़, दो अक्टूबर (भाषा) कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शनिवार को दावा किया कि अमरिंदर सिंह को पंजाब के मुख्यमंत्री पद से पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नहीं हटाया बल्कि कांग्रेस के 78 विधायक उन्हें हटाना चाहते थे। सुरजेवाला का बयान...

चंडीगढ़, दो अक्टूबर (भाषा) कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शनिवार को दावा किया कि अमरिंदर सिंह को पंजाब के मुख्यमंत्री पद से पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नहीं हटाया बल्कि कांग्रेस के 78 विधायक उन्हें हटाना चाहते थे। सुरजेवाला का बयान ऐसे समय आया है जब अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद पार्टी नेतृव पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है।
अमरिंदर सिंह के हटने के बाद पिछले महीने चरणजीत सिंह चन्नी को पार्टी के विधायी दल का नेता चुन लिया गया। कांग्रेस के महासचिव सुरजेवाला ने कहा कि जब कोई मुख्यमंत्री अपने सभी विधायकों का विश्वास खो देता है तो उसे पद पर नहीं बने रहना चाहिए। सुरजेवाला ने यहां संवाददाताओं से कहा, “(पंजाब में) 79 में से 78 विधायकों ने मुख्यमंत्री को हटाने के लिए पत्र लिखा था। अगर हम मुख्यमंत्री नहीं बदलते तो आप हम पर तानाशाही का आरोप लगाते। मुख्यमंत्री एक तरफ और 78 विधायक एक तरफ और आप उन्हें सुनना नहीं चाहते।”
उन्होंने कहा, “सोनिया गांधी कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष हैं और पंजाब में मुख्यमंत्री बदलने का फैसला उन्होंने नहीं लिया। जैसा कि मैंने आपको बताया, 78 विधायकों ने पत्र लिखा था और उसके बाद हमने मुख्यमंत्री को बदल दिया।” गौरतलब है कि इससे पहले अमरिदंर सिंह ने कांग्रेस नेतृत्व के उस आरोप का खंडन किया था कि वह विधायकों का विश्वास खो चुके हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि कांग्रेस में वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी की जा रही है इसलिए वह पार्टी छोड़ देंगे। सुरजेवाला ने कहा कि पंजाब में ऐसा पहली बार हुआ है कि अनुसूचित जाति के एक व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया गया और इतिहास रचा गया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से सवाल पूछा कि क्या उन्होंने कभी अनुसूचित जाति के किसी व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया है।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!