Edited By PTI News Agency,Updated: 06 Nov, 2021 01:23 AM
नयी दिल्ली, पांच नवंबर (भाषा) दिल्ली के बुराड़ी इलाके में शुक्रवार शाम एक मकान में आग लग जाने पर उसमें झुलसकर 12 साल के एक बच्चे की मौत हो गई। दमकल विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, पांच नवंबर (भाषा) दिल्ली के बुराड़ी इलाके में शुक्रवार शाम एक मकान में आग लग जाने पर उसमें झुलसकर 12 साल के एक बच्चे की मौत हो गई। दमकल विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि तोमर कॉलोनी में स्थित मकान की प्रथम मंजिल पर घरेलू उपयोग की वस्तुओं में आग लग गई थी।
अधिकारियों ने बताया कि उन्हें रात आठ बजकर 54 मिनट पर घटना के बारे में सूचना मिली जिसके बाद तीन दमकल वाहन आग बुझाने के लिए मौके पर गये।
उन्होंने बताया कि पुनीत नाम के 12 वर्षीय बच्चे की आग में झुलसने से मौत हो गई।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।