शाम छह बजे तक के मुख्य समाचार

Edited By PTI News Agency,Updated: 06 Nov, 2021 06:25 PM

pti state story

नयी दिल्ली, छह नवंबर (भाषा) शनिवार को ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-

नयी दिल्ली, छह नवंबर (भाषा) शनिवार को ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-

प्रादे42 महाराष्ट्र अस्पताल लीड आग अहमदनगर के सरकारी अस्पताल में आग लगने से कोविड के 10 मरीजों की मौत
पुणे : महाराष्ट्र के अहमदनगर में शनिवार को एक सरकारी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भीषण आग लगने से कम से कम 10 कोविड मरीजों की मौत हो गई तथा एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।


प्रादे59 महाराष्ट्र एनसीबी लीड एसआईटी एनसीबी की एसआईटी आर्यन खान, पांच अन्य मामलों की जांच के लिए मुंबई पहुंची
मुंबई : स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) शनिवार को मुंबई पहुंची। एक दिन पहले ही एनसीबी ने छह मामलों की जांच को एसआईटी को स्थानांतरित कर दिया, जिसमें शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से जुड़ा विवादास्पद क्रूज मादक पदार्थ मामला भी शामिल है।


दि21 दिल्ली केजरीवाल राशन दिल्ली सरकार ने मुफ्त राशन देने की अपनी योजना को छह महीने के लिए मई 2022 तक बढ़ाया
नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार ने मुफ्त राशन देने की अपनी योजना छह महीने के लिए मई 2022 तक बढ़ा दी है।

दि32 कांग्रेस चीन चीन को दी गई ‘क्लीनचिट’ वापस लें प्रधानमंत्री : कांग्रेस नयी दिल्ली : कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चीन को दी गई ‘क्लीनचिट’ वापस लेते हुए माफी मांगनी चाहिए और देश को यह बताना चाहिए कि चीन के साथ लगी सीमाओं पर अप्रैल, 2020 की यथास्थिति कब तक बहाल होगी।


प्रादे66 कर्नाटक पेगासस सिद्धारमैया केंद्र ने पेगासस पर सिद्धारमैया की अर्जी को कर्नाटक सरकार के पास भेजा
बेंगलुरु : पेगासस स्पाइवेयर के माध्यम से कथित जासूसी और निगरानी की जांच कराने संबंधी पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की अर्जी को गृह मंत्रालय ने कर्नाटक सरकार को भेज दिया और कहा कि पुलिस और सार्वजनिक व्यवस्था राज्य के विषय हैं।



प्रादे44 महाराष्ट्र अदालत देशमुख अदालत ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
मुंबई : मुंबई की एक विशेष अवकाशकालीन अदालत ने शनिवार को महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को कथित धन शोधन मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।


प्रादे48 महाराष्ट्र लीड वाजे हिरासत सचिन वाजे और परमबीर सिंह ने क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने वालों से काफी धन की उगाही की थी: पुलिस
मुंबई : मुंबई पुलिस ने यहां एक अदालत में कहा कि बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे और पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने वालों को गिरफ्तारी का डर दिखाकर उनसे ढेर सारे पैसे वसूल किये। इसके साथ ही पुलिस ने वाजे की हिरासत बढ़ाने का भी अनुरोध किया।

प्रादे57 उत्तराखंड केदारनाथ लीड कपाट बंद केदारनाथ और यमुनोत्री मंदिर के कपाट बंद किए गए
देहरादून : सर्दियों के मौसम में होने वाली बर्फबारी के मद्देनजर उत्तराखंड में स्थित भगवान शिव के धाम केदारनाथ तथा यमुनोत्री मंदिर के कपाट शनिवार को बंद कर दिए गए।

दि25 दिल्ली वीडियो प्राथमिकी दिवाली पर मुस्लिम दुकानदार को धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया
नयी दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर आए एक वीडियो के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है जिसमें एक शख्स को यहां संत नगर इलाके में दिवाली के दिन बिरयानी की दुकान खोलने पर कथित रूप से एक मुस्लिम दुकानदार को धमकाते हुए सुना जा सकता है।

वि25 सिएरा लियोन टैंकर विस्फोट सिएरा लियोन में तेल टैंकर में विस्फोट में 92 लोगों की मौत
फ्रीटाउन (सिएरा लियोन) : अफ्रीकी देश सिएरा लियोन की राजधानी के निकट एक तेल टैंकर विस्फोट में कम से कम 92 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।



‘द कन्वरसेशन’ के साथ अनुबंध के तहत जारी खबरें:

वि6 ऑस्ट्रेलिया चंद्रमा रोवर पानी चांद पर पानी की तलाश के लिए 2024 में रोवर भेजेगा ऑस्ट्रेलिया
(यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी सिडनी में वरिष्ठ लेक्चरर जोशुआ चाऊ)
सिडनी : पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया की अंतरिक्ष एजेंसी ने नासा के साथ एक समझौते के तहत 2026 तक चंद्रमा पर ऑस्ट्रेलिया निर्मित रोवर भेजने की योजना की घोषणा की थी। रोवर ऑक्सीजन युक्त चंद्रमा की मिट्टी को एकत्र करेगा, जिसका उपयोग अंततः अंतरिक्ष में मानव जीवन के सहयोग में मदद के लिए किया जा सकता है।


वि19 जलवायु दायित्व जलवायु परिवर्तन पर कार्रवाई करना क्यों है इस्लामी दायित्व
(मेहतेत ओजल्प, एसोसिएट प्रोफेसर, चार्ल्स स्टूअर्ट विश्वविद्यालय)
बाथर्स्ट (आस्ट्रेलिया) : इसी सप्ताह ग्लासगो में 100 से अधिक विश्व नेताओं की हुयी बैठक के बीच कुछ प्रमुख आर्थिक शक्तियों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है और उम्मीद की जा रही है कि जलवायु परिवर्तन पर काबू के लिए ‘सीओपी-26’ की अहम भूमिका होगी।


वि23 वायरस बच्चे अध्ययन बच्चों में कोविड के बाद कई अंगों में सूजन के लक्षण दुर्लभ लेकिन इससे बनती है शारीरिक प्रतिरक्षा
(डाई यू, प्रतिरक्षा विज्ञान प्रोफेसर, क्वींसलैंड विश्वविद्यालय)
ब्रिस्बेन : कोविड सामने आने के बाद चिकित्सकों एवं वैज्ञानिकों को सार्स-कोव-2 वायरस का पता करने में लंबा वक्त नहीं लगा जो बच्चों एवं वयस्कों को अलग-अलग ढंग से प्रभावित करता है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!