दिल्ली में शुक्रवार को तेज हवाएं चलने के आसार

Edited By PTI News Agency,Updated: 19 May, 2022 11:50 PM

pti state story

नयी दिल्ली, 19 मई (भाषा) दिल्ली में शुक्रवार को तेज हवाएं चलने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 19 मई (भाषा) दिल्ली में शुक्रवार को तेज हवाएं चलने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी में भीषण गर्मी का दौर जारी है।

दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और शाम को गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 44 डिग्री सेल्सियस और 29 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने शनिवार को धूल भरी आंधी के साथ तेज हवाओं के चलने के मद्देनजर येलो अलर्ट भी जारी किया है। इसके अलावा 23 और 24 मई के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अगले तीन से चार दिनों तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!