सैनिकों को नियंत्रण रेखा पर सतर्क रहना होगा: सेना प्रमुख

Edited By PTI News Agency,Updated: 21 May, 2022 11:40 PM

pti state story

नयी दिल्ली, 21 मई (भाषा) सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने शनिवार को कहा कि यह कश्मीर में विकास, शांति और समृद्धि के एक नए युग की शुरुआत है और नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सैनिकों को सतर्क रहना चाहिए।

नयी दिल्ली, 21 मई (भाषा) सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने शनिवार को कहा कि यह कश्मीर में विकास, शांति और समृद्धि के एक नए युग की शुरुआत है और नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सैनिकों को सतर्क रहना चाहिए।

जनरल पांडे 30 अप्रैल को भारतीय सेना प्रमुख का पदभार संभालने के बाद कश्मीर के अपने पहले दौरे पर हैं। वह शनिवार को श्रीनगर पहुंचे।

रक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि सेना प्रमुख, उत्तरी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी और चिनार कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एडीएस औजला के साथ उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा के साथ सुरक्षा स्थिति और संरचनाओं का जायजा ले रहे हैं।

पांडे को सुरक्षा स्थिति और संचालन संबंधी तैयारियों के बारे में बताया गया।

बयान में कहा गया है, ‘‘सेना प्रमुख ने कमांडरों के साथ बातचीत करते हुए नियंत्रण रेखा पर सतर्कता बरते जाने पर विशेष जोर दिया।’’


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!