माइक्रोसॉफ्ट, मैप ने कलाकृतियों, संस्कृतियों को जोड़ने के लिए कृत्रिम मेधा आधारित मंच बनाया

Edited By PTI News Agency,Updated: 17 Jun, 2022 08:20 PM

pti state story

नयी दिल्ली, 17 जून (भाषा) प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट और म्यूजियम ऑफ आर्ट एंड फोटोग्राफी (मैप), बेंगलुरु ने शुक्रवार को एक नया कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित मंच तैयार करने की घोषणा की, जो दुनिया भर की कलाकृतियों और संस्कृतियों को...

नयी दिल्ली, 17 जून (भाषा) प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट और म्यूजियम ऑफ आर्ट एंड फोटोग्राफी (मैप), बेंगलुरु ने शुक्रवार को एक नया कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित मंच तैयार करने की घोषणा की, जो दुनिया भर की कलाकृतियों और संस्कृतियों को जोड़ने का काम करेगा।

इस मंच को इंटरवॉवन नाम दिया गया है और इसमें मैप के दक्षिण एशियाई वस्त्रों के विस्तृत संग्रह को दर्शाया गया है। इसे माइक्रोसॉफ्ट की सांस्कृतिक विरासत पहल के तहत विकसित किया गया है।

इस पहल का मकसद कला और संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए समर्पित लोगों और संगठनों की प्रौद्योगिकी के जरिए मदद करना है।

बेंगलुरु ने माइक्रोसॉफ्ट और मैप ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए आयोजित एक कार्यक्रम में कलाकृतियों और संस्कृतियों को जोड़ने के लिए नए एआई मंच का प्रदर्शन किया।

माइक्रोसॉफ्ट इंडिया में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी अधिकारी रोहिणी श्रीवत्स ने इंटरवॉवन को एक ऐसी परियोजना बताया, जो समाज, संस्कृति और विरासत को गहराई से प्रभावित करती है।

श्रीवत्स ने कहा, ‘‘परियोजना दुनिया के विभिन्न हिस्सों से कलात्मक परंपराओं में साझा इतिहास खोजने के लिए एआई का उपयोग करके कला के साथ प्रौद्योगिकी को जोड़ती है।’’


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!