भारत अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष के जश्न को आगे बढ़ाएगाः मोदी

Edited By PTI News Agency,Updated: 07 Dec, 2022 09:56 AM

pti state story

नयी दिल्ली, छह दिसंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत ''अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज (मिलेट) वर्ष 2023'' के जश्न को आगे बढ़ाएगा और पौष्टिक अनाज की खेती एवं सेवन को बढ़ावा देने के लिए अभियान चलाएगा।

नयी दिल्ली, छह दिसंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत 'अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज (मिलेट) वर्ष 2023' के जश्न को आगे बढ़ाएगा और पौष्टिक अनाज की खेती एवं सेवन को बढ़ावा देने के लिए अभियान चलाएगा।

आधिकारिक बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने इटली की राजधानी रोम में आयोजित 'अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष-2023' के उद्घाटन समारोह में भेजे गए अपने संदेश में यह बात कही। कृषि राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे की अगुवाई में भारत का एक प्रतिनिधिमंडल भी इस समारोह में मौजूद रहा।

करंदलाजे ने उद्घाटन समारोह के लिए भेजे गए प्रधानमंत्री मोदी के संदेश को सुनाया। बयान के मुताबिक, मोदी ने कहा कि भारत 'अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष 2023' के जश्न को दुनिया भर में ले जाएगा और पौष्टिक अनाजों की खेती एवं उनके सेवन को बढ़ावा देने के लिए अभियान चलाएगा।

इसके अलावा प्रधानमंत्री ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष घोषित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र की सराहना की। उन्होंने मोटे अनाज को प्रोत्साहन देने के लिए मोटा अनाज वर्ष के आयोजन का भारत का प्रस्ताव स्वीकार करने के लिए विश्व समुदाय को धन्यवाद भी दिया।

मोदी ने अपने संदेश में कहा, "मोटे अनाज को उपभोक्ता, उत्पादक एवं जलवायु के लिए अच्छा माना जाता है। ये पौष्टिक होने के साथ कम पानी वाली सिंचाई से भी उगाए जा सकते हैं।"
इस अवसर पर करंदलाजे ने अपने भाषण में कहा कि एक टिकाऊ भविष्य बनाने के लिए देशों को मिलकर काम करने की जरूरत है और इसमें मोटे अनाज की भूमिका अहम होगी। उन्होंने कहा कि मोटा अनाज वर्ष का आयोजन भारत को खाद्य एवं पौष्टिक सुरक्षा की तरफ ले जाएगा।




यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!