शेयर मार्केट में कौशल और अनुभव के माध्यम से युवाओं को मिलेगी सफलता की टिप्स

Edited By Deepender Thakur,Updated: 24 Feb, 2022 02:29 PM

woman entrepreneur dr seema jain will make the youth expert in stock market

आज भारत में भी इस बदलते दौर में हर कोई अपनी प्रतिभा और कुशलता की बदौलत खुद को निखार रहा है। लोग अपने व्यक्तित्व को देश और अपने समाज के लिए एक मिसाल बनाते दिख रहे हैं और यह काफी तेजी से होता दिखाई दे रहा है।

नई दिल्ली। आज भारत में भी इस बदलते दौर में हर कोई अपनी प्रतिभा और कुशलता की बदौलत खुद को निखार रहा है। लोग अपने व्यक्तित्व को देश और अपने समाज के लिए एक मिसाल बनाते दिख रहे हैं और यह काफी तेजी से होता दिखाई दे रहा है।

अच्छी बात तो यह है कि इस बदलते भारत में पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाएं भी कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं, अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन कर रही हैं। वे अपनी शैक्षिक योग्यता और क्षमताओं से लोगों के बीच खुद को उज्ज्वल बना रही हैं। इन्हीं में से एक हैं डॉ. सीमा जैन। डॉ. सीमा जैन उत्तर प्रदेश के पीलीभीत क्षेत्र से हैं। वह एक भारतीय महिला उद्यमी हैं। उन्होंने दिल्ली आईआईटी से पीएचडी की है। वह उन महिला उद्यमियों में से हैं, जो शेयर मार्केट जैसे बड़े बाजार में एक विश्लेषक के तौर पर भी अपी पहचान रखती हैं। वह अपना ज्ञान लोगों के बीच पहुंचा रही हैं।

शेयर बाजार के अपने वर्षों के अनुभव को सीमा जैन लोगों तक पहुंचाना चाहती हैं, जिससे हर व्यक्ति शेयर मार्केट के बारे में समझे और इससे देश को बढ़ने में सहयोग करे। सीमा कहती हैं कि कई तरीकों से लोग शेयर बाजार में व्यापार करना सीख सकते हैं, बस जरूरत है कि उन्हें कुछ बातें पता हों। वे बाजार में अपने कौशल और अनुभव के माध्यम से सफ़लता प्राप्त कर सकते हैं।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!