श्रीलंका से भारतीय मछुआरों को रिहा कराएं केंद्र सरकार : वाइको

Edited By PTI News Agency,Updated: 24 Jul, 2022 05:11 PM

pti tamil nadu story

चेन्नई, 24 जुलाई (भाषा) मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एमडीएमके) के महासचिव वाइको ने रविवार को केंद्र सरकार से श्रीलंका द्वारा गिरफ्तार किए गए तमिलनाडु के मछुआरों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया।

चेन्नई, 24 जुलाई (भाषा) मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एमडीएमके) के महासचिव वाइको ने रविवार को केंद्र सरकार से श्रीलंका द्वारा गिरफ्तार किए गए तमिलनाडु के मछुआरों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया।

तमिलनाडु और पुडुचेरी के मछुआरों की गिरफ्तारी की हालिया घटनाओं का हवाला देते हुए राज्यसभा सदस्य वाइको ने कहा कि रामेश्वरम के मछुआरे कार्रवाई की मांग को लेकर 23 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं।

वाइको ने एक बयान में कहा कि हड़ताल में लगभग पांच हजार मछुआरे शामिल हैं और इससे उस क्षेत्र में प्रतिदिन लगभग पांच करोड़ रुपये का मछली पकड़ने का व्यवसाय प्रभावित हुआ है।

श्रीलंकाई नौसेना ने एक जुलाई से तमिलनाडु और पुडुचेरी (कराइकल) के कम से कम 23 मछुआरों को गिरफ्तार किया है।
सांसद ने मांग की कि केंद्र सरकार श्रीलंका द्वारा गिरफ्तार और कैद किए गए तमिलनाडु के सभी मछुआरों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाएं।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!