स्टालिन ने केंद्र से तमिलनाडु के मछुआरों को श्रीलंका के कब्जे से छुड़ाने की अपील की

Edited By PTI News Agency,Updated: 12 Aug, 2022 03:25 PM

pti tamil nadu story

चेन्नई, 12 अगस्त (भाषा) मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शुक्रवार को केंद्र से तमिलनाडु के नौ मछुआरों और मछली पकड़ने वाली उनकी नौका को तत्काल छुड़ाने के लिये श्रीलंका पर दबाव डालने का अनुरोध किया।

चेन्नई, 12 अगस्त (भाषा) मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शुक्रवार को केंद्र से तमिलनाडु के नौ मछुआरों और मछली पकड़ने वाली उनकी नौका को तत्काल छुड़ाने के लिये श्रीलंका पर दबाव डालने का अनुरोध किया।
विदेश मंत्री एस जयशंकर को भेजे पत्र में स्टालिन ने श्रीलंका की नौसेना द्वारा 10 अगस्त को नौ भारतीय मछुआरों और उनकी यांत्रिक नौका को पकड़ लिये जाने की ओर केंद्र सरकार का ध्यान आकृष्ट किया।
स्टालिन ने पत्र में लिखा है, ‘‘ये नौ मछुआरे मछली पकड़ने के लिए छह अगस्त 2022 को नागपट्टिनम बंदरगाह से समुद्र में गये थे। उन्हें और उनकी नौका को पकड़ लिया गया और त्रिंकोमाली नौसैनिक अड्डे पर ले जाया गया है।’’
उन्होंने इस संबंध में जरूरी सूचनाएं भी उपलब्ध करायी हैं।

स्टालिन ने जयशंकर से कहा है, ‘‘मैं आपसे तमिलनाडु के इन नौ मछुआरों और उनकी नौका को यथाशीघ्र छुड़ाने के लिए उपयुक्त राजनयिक माध्यम से श्रीलंका पर दबाव डालने का अनुरोध करता हूं।’’


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!