Edited By ,Updated: 06 Apr, 2015 12:09 PM
अगर आपके पास सफर पर जाने के लिए कार नहीं है तो परेशान न हो क्योंकि आप कार की रफ्तार से दौड़ कर भी सफर तय कर सकते हैं।
न्यूयाॅर्कः अगर आपके पास सफर पर जाने के लिए कार नहीं है तो परेशान न हो क्योंकि आप कार की रफ्तार से दौड़ कर भी सफर तय कर सकते हैं। जी हां,यह बिल्कुल सच है। अब ऐसे जूते आ गए हैं जिन्हें पहनकर इंसान कार की रफ्तार से दौड़ सकेगा।
एक वैज्ञानिक ने एेसे बाॅयोनिक जूतों का आविष्कार करने का कमाल कर दिखाया है जिसे पहनने वाला शख्स 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेगा।
शोधकर्ता कीहि सेयमोर ने ये जूते तैयार किए हैं। इनकी कीमत 16,000 रुपए के करीब है। उन्होंने बताया कि जूतों के पीछे एक स्प्रिंग लगा है, जो कंगारू की तरह छलांग लगाने में मदद करते हैं। यह एक धीमी चलने वाली कार की रफ्तार के बराबर दौड़ने में मदद करते हैं।
अगर ये जूते ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल किए जाएं तो इससे सड़कों पर गाड़ियों से होने वाले बेवजह के जाम से मुक्ति मिल सकेगी और साथ ही पर्यावरण को अपेक्षाकृत कम नुक्सान भी पहुंच सकेगा।
सेयमोर बताते हैं कि वह बचपन से ही शुतुरमुर्ग जितना तेज दौड़ने की कल्पना किया करते थे और अब अंतत: उन्होंने ऐसा कर दिखाया है। सेयमोर कहते हैं कि वह तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक वह दुनिया के सबसे तेज दौड़ने वाले जानवर के बराबर रफ्तार वाले उपकरण नहीं बना लेते।