Edited By ,Updated: 09 Aug, 2016 01:39 PM
विवाह योग्य लड़के जीवनसाथी का चुनाव करने से पहले जान सकते हैं की वह शादी के बाद जोरू के गुलाम बनेंगे या नहीं। शादी से पूर्व केवल
विवाह योग्य लड़के जीवनसाथी का चुनाव करने से पहले जान सकते हैं की वह शादी के बाद जोरू के गुलाम बनेंगे या नहीं। शादी से पूर्व केवल लड़की का चेहरा देखकर उसे पंसद न करें बल्कि उनकी उंगलियों पर भी जरुर ध्यान दें। लड़की की उंगलियां खोल सकती हैं आपकी बंद किस्मत के ताले।
विवाह योग्य कुंवारों के कमरे को सजाएं ऐसे की मनचाहा जीवनसाथी मिल जाए
रात के समय कुंवारे अवश्य करें ये काम, हनुमान जी लगाएंगे बेड़ा पार
समुद्रशास्त्र में शारीरिक अंगों की बनावट और रुप रेखा को ध्यान में रखते हुए किसी भी व्यक्ति के भाग्य, गुण और जीवन से संबंधित किसी भी पहलू से संबंधित बातें जानी जा सकती हैं। भगवान शिव के पुत्र कुमार कार्तिकेय ने कुछ ऐसे गुण बताएं हैं जो किसी भी कन्या में हो तो वह सौभाग्यशाली, भाग्यवान, शुभ और मंगलप्रद होती हैं।
* गोल और लंबी उंगलियों वाली महिलाएं बहुत सौभाग्यशाली होती हैं। शादी के बाद यह अपने पति के जीवन में बहार लेकर आती हैं।
* जिन महिलाओं की चिकनी, गांठ रहित और सीधी उंगलीयां होती हैं उनका वैवाहिक जीवन उत्तम स्तर का होता है। पति उनमें कोई न कोई खूबी ढूढ लेते हैं और उनके गुलाम बनकर रहते हैं।
* छोटी उंगलियों वाली महिलाएं खर्चीले स्वभाव की होती हैं। भविष्य में अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करती हैं।
* कन्या के चिकने, गोल, उठे हुए और तांबे जैसे रंग वाले नाखून मंगलसूचक होते हैं।
* समुद्रशास्त्र में कन्याओं के पैरों को महत्वपूर्ण अंग माना गया है। जिस कन्या के पैरों के तलवे लाल, कोमल और चिकने होते हैं वह देवी महालक्ष्मी जैसी सौभाग्यशाली होती है।
* समुद्रशास्त्र कहता है की सामान्य से अधिक लंबी उंगलियों वाली लड़की पर सोच-समझ कर विश्वास करें। गृहस्थ जीवन ऐसी लड़कियों के साथ कभी न बसाएं।
* कोमल और आपस में सटी हुई उंगलियों वाली कन्या विशिष्ट गुणों की धनी होती हैं।