Edited By ,Updated: 18 Aug, 2015 08:08 PM
जम्मू-कश्मीर से जिंदा पकड़े गए आंतकी नावेद ने आज कबूल कर लिया कि वह पाकिस्तान से आया है...
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर से जिंदा पकड़े गए आंतकी नावेद ने आज कबूल कर लिया कि वह पाकिस्तान से आया है। आतंकवादी नावेद ने यह बात एनआईए द्वारा कराए गए पॉलिग्राफ टेस्ट में कबूली। नावेद यह भी बताया कि वह पाकिस्तान में कंहा रहता है, उसने अपने माता पिता का नाम तथा कई महत्वपूर्ण खुलासे से अहम जानकारियां खुफिया विभाग को दीं। नावेद ने बताया कि उसने आतंकी संगठन लश्कर- ए -तैयबा से प्रशिक्षण लिया है, तथा वह फियादीन स्वॉड का हिस्सा था।
नावेद आंतकी हाफिज सईद के भाषणों से काफी प्रभावित है। गौरतलब है कि इससे पहले नावेद बार-बार अपने बयान बदल रहा था, इसी कारण एनआईए ने मांग की कि आंतकी का पॉलिग्राफ टेस्ट किया जाए। नावेद का चार घंटे से ज्यादा समय तक पॉलिग्राफ टेस्ट किया गया, इस दौरान उसने पाकिस्तान में अपने घर का पता, माता-पिता का नाम तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी।