Edited By ,Updated: 24 Jan, 2016 11:24 PM
राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश में ठंड का कहर जारी है। जम्मू में वर्ष 1945 के बाद न्यूनतम तापमान रिकार्ड ...
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश में ठंड का कहर जारी है। जम्मू में वर्ष 1945 के बाद न्यूनतम तापमान रिकार्ड तोडते हुए 0.5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया जबकि कोलकाता में 11.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ इस मौसम का सबसे सर्द दिन रिकार्ड किया गया। राजधानी दिल्ली में आज भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। सूरज के दर्शन नहीं हुए और शाम तक कोहरे का साया रहा। यहां का अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 16.3 डिग्री सेल्सियस और 7.5 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी में दिन चढऩे के साथ हल्की धूप निकली लेकिन पूरे दिन लोग शीत लहर से ठिठुरते रहे।
सुबह घना कोहरा छाया रहा और ²श्यता का स्तर काफी कम था। मौसम विभाग ने कल अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 17 डिग्री और सात डिग्री रहने का अनुमान जताया है। इस बीच आज दिल्ली आने वाली राजधानी और शताब्दी समेत 50 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया और 21 ट्रेनें विलंब से चल रही है। 21 उडानों में भी विलंब हुआ है। यमुना एक्सप्रेस वे पर आज सुबह कोहरे के कारण कई कारों की आपस में टक्कर हो गई। अधिकारियों ने बताया कि 165 किलोमीटर लंबा यमुना एक्सप्रेस वे ग्रेटर नोएडा को आगरा से जोड़ता है। उत्तर प्रदेश के जेवार टॉल प्लाजा के निकट करीब 20 कारें आपस में भिड़ गई। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सुबह घना कोहरा छाया हुआ था।
डीएनडी फ्लाइवे पर ²श्यता का स्तर काफी कम था। जम्मू से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 1945 के बाद जम्मू में सबसे ठंडी रात दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान रिकार्ड तोडते हुए 0.5 पर आ पहुंचा। यहां भारतीय मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने यूनीवार्ता को बताया कि कल रात न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री दर्ज किया गया। डा.लोटस ने बताया कि वर्ष 1945 में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री दर्ज किया गया था जबकि वर्ष 2001 में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री दर्ज किया गया था।