Maharashtra SSC Result 2022: महाराष्ट्र बोर्ड ने जारी किया 10वीं परीक्षा का परिणाम, कुल 96.94% छात्र हुए सफल

Edited By rajesh kumar,Updated: 17 Jun, 2022 01:41 PM

maharashtra board has released the result of 10th examination

महाराष्ट्र बोर्ड ने 10वीं कक्षा के नतीजों की घोषणा कर दी है। परिणाम बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर घोषित किया गया है। परीक्षा में कुल 96.94% छात्र सफल रहे हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षाओं में भाग लिया है, वे अपने परिणाम महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक...

एजुकेशन डेस्क: महाराष्ट्र बोर्ड ने 10वीं कक्षा के नतीजों की घोषणा कर दी है। परिणाम बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर घोषित किया गया है। परीक्षा में कुल 96.94% छात्र सफल रहे हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षाओं में भाग लिया है, वे अपने परिणाम महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - mahresult.nic.in, sscresult.mkcl.org और ssc.mahresults.org.in से चेक कर सकते हैं।

जारी हुए परिणाम के मुताबिक, ड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है क्योंकि 97.96 प्रतिशत लड़कियां और 96.06 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं। महाराष्ट्र बोर्ड की 10वीं परीक्षा के लिए कुल 15,84,790 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इनमें से 15,68,977 स्टूडेंट्स ने 10वीं परीक्षा दी थी। महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी परीक्षा में कुल 15,21,003 छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है। 

Maharashtra Board SSC result 2022 : ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए रिजल्‍ट लिंक पर क्‍ल‍िक करें।
  • अपना रोल नंबर और मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करें।
  • स्क्रीन पर पर‍िणाम आ जाएगा, इसे चेक कर लें या फिर आप इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। 

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 लिंक 1
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 लिंक 2
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 लिंक 3

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!