दुनिया के 10 अजीबो-गरीब अजूबे, जिनके बारे में नहीं जानते आप! (Pics)

Edited By ,Updated: 18 Jul, 2016 01:28 PM

world 10 weird and beautiful places

दुनिया में बहुत सी ऐसी इमारते,जगहें,नदीयां है जिनकी अपनी कोई खास बात है और इनकी खासीयत के कारण ही लोग दूर-दूर से इनके देखने के लिए आते हैं लेकिन...

दुनिया में बहुत सी ऐसी इमारते,जगहें,नदीयां है जिनकी अपनी कोई खास बात है और इनकी खासीयत के कारण ही लोग दूर-दूर से इनके देखने के लिए आते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया के मशहूर आठ अजूबों के अलावा भी इस विश्व में ऐसी बहुत सी जगहें हैं जिनकी खूबसूरती को किसी और के साथ आंकना नामुमकिन है। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही अजूबों के बारे में...  
 
1. Banaue Rice Terraces, Philippines
 
फिलिपिनी इस खेत को दुनिया का अजूबा ही मानते हैं। 200 साल पहले बनाए गए इस खेत की खासीयत यह है कि इसके पहाड़ो को हाथों से काटकर बनाया गया है।
 
2. Bagan, Myanmar
 
एशिया में सबसे ज़्यादा मंदिर वाले शहरों में इसका नाम लिया जाता है। इस शहर के एक बागान में प्रचीन समय में 10000 से भी ज्यादा मंदिर थे। इस वक्त इसमें 2000 मंदिर ही हैं। जो बौद्घ धर्म के गौरव का प्रतीक है। इनकी खूबसूरती को देखने के लिए 
दुनिया भर से पर्यटक यहा आते हैं।
 
3. Torun, Poland
 
इस शहर में टूरिस्ट मध्यकालीन युग की बनी हुई ईमारतों को देखने के लिए आते हैं।
 
4. Meteora, Greece
 
ग्रीस को मेटोरा प्रचीन मठों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। यहां पर 6 मठ ऊंची चट्टानों पर बने हुए हैं, जो खूबसूरती का अलग नजारा ही पेश करती हैं।
 
5. Tower of Hercules, Spain
 
इस टॉवर का इतिहास मिस्र के पिरामिडों जितना ही पुराना है। यह सिर्फ एक लाइट हाउस ही है लेकिन यह अब तक इस्तेमाल होने वाला सबसे पुराना लाइट हाउस है।
 
6. Library of Celsus, Turkey
 
यूनानी वास्तुकला से बनी यह लाइब्रेरी रोमन सेनेटर Edifice को समर्पित़ है। यह एतिहासिक पर्यटक स्थानों में से एक है।
 
7. Tunnel of Love, Ukraine
 
यूक्रेन के Kleven का यह रास्ता 3 किमी तक पेड़ों से ढ़का हुआ है। जिसके कारण यह पर्यटकों की पसंदीदा जगह है।
 
8. Enchanted Well at Chapada Diamantina National Park, Brazil
 
इस जगह का नजारा जन्नत से कम नही है। यह पार्क जमीन से लगभग 100 फीट नीचे बना है और यहा पर पेडों की जडों को साफ देखा जा सकता है। सूरज की रोशनी इनके छोटे-छोटे छेदों के जरिए जब अंदर आती है तो पानी पर पड़ने से चारों और नीले रंग की रोशनी फैल जाती है।
 
9. Wisteria Tunnel at Kawachi Fuji Gardens, Japan
 
बसंत के दिनो विसटेरिया में हर तरफ फूल ही फूल खिल जाते हैं। 
 
10. Red beach, Panjin, China
 
चीन के पंजीन में रैड बीच दुनिया भर में मशहूर है। यहां पर हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। यह असल में कोई बीच नही है सिर्फ समुद्र के ऊपर उगी सीवीड है,जो बसंत में लाल और गर्मियों में हरी चादर की तरह फ़ैल जाती है
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!