देश में मुसलमानों के साथ नहीं हो रहा अच्छा बर्ताव: आजम

Edited By ,Updated: 17 Aug, 2015 01:17 PM

article

हज मंत्री आजम खां सरकार से इतने खफा नजर आ रहे हैं कि उन्होंने हज यात्रियों को अपने हित की सरकार चुनने का परमार्श दे डाला है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खां सरकार से इतने खफा नजर आ रहे हैं कि उन्होंने हज यात्रियों को अपने हित की सरकार चुनने का परमार्श दे डाला। आजम खां रविवार को हज हाउस में यात्रियों को हज के लिए विदा करने पहुंचे। उन्होंने आजमीन-ए-हज को संबोधित किया तो उनके शब्दों में सरकार के प्रति नाराजगी और उदासीनता झलकी। 

उन्होंने कहा कि हमारे देश में मुसलमानों के हालात अच्छे नहीं हैं क्योंकि कुछ धार्मिक उन्मादी ऐसे हैं जो गंदी राजनीति से प्रेरित हो हमें पाकिस्तान जाने के लिए कहते हैं। खां ने कहा कि एक नेता हमें कहते हैं कि हमारी हैसियत क्या है। हमें पाकिस्तान जाने को कहा जाता है और हमारे ही देश में हमें अपशब्द बोले जाते हैं।

उन्होंने कुछ राजनीतिज्ञों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि देश चलाने वाले ऐसी भाषा का प्रयोग करते हैं जिस भाषा का प्रयोग प्राय: गुंडे करते हैं। मंत्री ने भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी के बारे में बोलते हुए हज यात्रियों से कहा कि ऐसे नेताओं के मसंूबों को पूरा नहीं होने देना चाहिए। खां ने कहा कि हज हाउस में जो सुविधाएं हैं वो सपा सरकार की बदौलत हैं।


उन्होंने कुछ राजनीतिज्ञोंको आड़े हाथों लेते हुए कहा कि देश चलाने वाले ऐसी भाषा का प्रयोग करते हैं जिस भाषा का प्रयोग प्राय: गुंडे करते हैं। हज मंत्री ने भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी के बारे में बोलते हुए हज यात्रियों से कहा कि ऐसे नेताओं के मसंूबों को पूरा नहीं होने देना चाहिए। खां ने कहा कि हज हाउस में जो सुविधाएं हैं वो सपा सरकार की बदौलत हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!