Edited By PTI News Agency,Updated: 15 Apr, 2021 05:40 PM
देहरादून, 15 अप्रैल (भाषा) देहरादून के एक निजी अस्पताल में मध्य प्रदेश के महानिर्वाणी अखाड़े से जुड़े महामंडलेश्वर कपिल देव का निधन हो गया। उन्हें कोविड-19 के उपचार के लिए भर्ती किया गया था।
देहरादून, 15 अप्रैल (भाषा) देहरादून के एक निजी अस्पताल में मध्य प्रदेश के महानिर्वाणी अखाड़े से जुड़े महामंडलेश्वर कपिल देव का निधन हो गया। उन्हें कोविड-19 के उपचार के लिए भर्ती किया गया था।
देहरादून की शहर पुलिस अधीक्षक सरिता डोभाल ने बताया कि महामंडलेश्वर का 13 अप्रैल को निधन हो गया।
हरिद्वार के मुख्य चिकित्सा अधिकारी शम्भू कुमार झा ने बताया कि महामंडलेश्वर मध्य प्रदेश से महाकुंभ मेले में शाही स्नान करने के लिए हरिद्वार आए थे और इसी दौरान तबीयत बिगड़ने पर उन्हें देहरादून के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।