इस प्रकार के चित्र लगाकर कहीं आप तो नहीं कर रहे, घर की सुख-शांति भंग

Edited By ,Updated: 21 Aug, 2016 03:41 PM

vastu

घर को सजाने के लिए बहुत सारी वस्तुअों का प्रयोग किया जाता है। लोग अपने घरों को सजाने के लिए भिन्न-भिन्न प्रकार के चित्रों को लगाते हैं परंतु कई बार

घर को सजाने के लिए बहुत सारी वस्तुअों का प्रयोग किया जाता है। लोग अपने घरों को सजाने के लिए भिन्न-भिन्न प्रकार के चित्रों को लगाते हैं परंतु कई बार हम ऐसे चित्रों को घर ले आते हैं जो वहां की सुंदरता बढ़ाने की बजाय परेशानियों में बढ़ौतरी करते हैं। वास्तु विज्ञान में ऐसे चित्रों का उल्लेख किया गया है जिनको घर में लाने से घर की सुख-शाति के साथ-साथ धन-समृद्धि का भी नाश होता है। आइए जाने उन चित्रों के बारे में-

 

* वास्तु के अनुसार घर में डूबते हुए जहाज और नाव के चित्र नहीं लगाने चाहिए। इस प्रकार के चित्र दुर्भाग्य का सूचक हैं। इससे पारिवारिक सदस्यों का आत्मबल गिरता है अौर उनमें आपसी लड़ाई-झगड़े होते हैं। इसके साथ ही धन संपत्ति एवं पारिवारिक सुख-शांति का भी नाश होता है।

 

* घर में जंगली जानवरों खास तौर पर हिंसक पशुओं के चित्र नहीं लगाने चाहिए। इनसे नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है अौर पारिवारिक सदस्यों की प्रवृति भी प्रभावित होती है। पारिवारिक सदस्यों के मध्य कलह पैदा होता है अौर उनके मन में एक दूसरे के प्रति द्वेष बढ़ता है।

 

* वास्तु विज्ञान कहता है घर में भूत-प्रेम और राक्षसों के चित्र लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है जो पारिवारिक सदस्यों के लिए कष्टदायी होता है।

 

* घर में पानी का फव्वरा या इसका चित्र लगाने से व्यय में बढ़ौतरी होती हैं। इस प्रकार के चित्र लगाने से घर की खुशी और लक्ष्मी भी अधिक दिनों तक नहीं ठहरती।

 

* भगवान शिव के कई स्वरुप हैं। कुछ स्वरुप शांत और मंगलकारी हैं तो कईयों को विनाशकारी माना जाता है। घर में नटराज की प्रतिमा या चित्र नहीं लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार नटराज भगवान शिव का विनाशकारी स्वरुप है इसे घर में नहीं होना चाहिए।

 

* ताजमहल की सुंदरता के कारण लोग इसे अपने घरों मे रखते हैं। ताजमहल एक समाधि है जो मौत अौर नकारात्मकता का प्रतीक है। इसे घर में रखने से पति-पत्नी के बीच प्रेम में बढ़ौतरी होने की बजाय दूरियां बढ़ती हैं।

 

* घर में महाभारत का चित्र भी नहीं लगाना चहिए। इस प्रकार का चित्र घर की सुख-शांति में बाधक होता है। घर में युद्ध से संबंधित चीजें जैसे, तलवार, बंदूक, तोप और सैनिक के चित्र नहीं लगाने चाहिए। इससे क्रोध एवं आपसी द्वेष में बढ़ौतरी होती है।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!