ढाबा स्टाइल कीमा में डाले मसालों का तीखा फ्लेवर

Edited By Sonia Goswami,Updated: 13 Aug, 2018 01:43 PM

जब भी हम घर से बाहार जाते हैं तो हमेशा ढ़ाबे का खाना ही चखने का मौका मिलता है। इसलिए हम यहां आपको बता रहे हैं ढ़ाबा स्टाइल कीमा। इसमें मटन भारतीय मसालों के साथ शिमला मिर्च, नींबू, चीनी, दूध और टमाटर के फ्लेवर दिए गए हैं।

जब भी हम घर से बाहार जाते हैं तो हमेशा ढ़ाबे का खाना ही चखने का मौका मिलता है। इसलिए हम यहां आपको बता रहे हैं ढ़ाबा स्टाइल कीमा। इसमें मटन भारतीय मसालों के साथ शिमला मिर्च, नींबू, चीनी, दूध और टमाटर के फ्लेवर दिए गए हैं। आइए जानते हैं विधि।

सामग्री
तेल - 2 चम्मच
मक्खन - 1 बड़ा चम्मच
जीरा - 2 चम्मच
तेज पत्ता - 1
इलायची - 5 
लौंग - 2 
हींग- 1/4 चम्मच
लहसुन पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच
अदरक पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच
हरी मिर्च - 1 चम्मच
प्याज - 170 ग्राम
शिमला मिर्च - 70 ग्राम
हल्दी - 1 1/2 चम्मच
लाल मिर्च - 1 चम्मच
जीरा पाऊडर - 2 चम्मच
धनिया पाऊडर - 2 चम्मच
नमक - 1 1/2 चम्मच
पानी - 50 मिलीलीटर
मटन - 500 ग्राम
दूध - 60 मिलीलीटर
टमाटर प्यूरी - 180 ग्राम
चीनी - 1 चम्मच
नींबू का रस - 1 चम्मच
पानी - 220 मिलीलीटर
मक्खन के लिए मक्खन
धनिया - गार्निशिंग के लिए

तैयारी
1. एक कड़ाही में तेल तथा  मक्खन गर्म करें। इसमें जीरा, तेज पत्ता, इलायची, लौंग तथा हींग डालकर भूनें।
2.  इसके बाद लहसुन-अदरक पेस्ट डालकर  2 - 3 मिनट के लिए भूनें।
3. फिर हरी मिर्च तथा प्याज भूनें।
4. अब शिमला मिर्च डालकर 5 से 7 मिनट के लिए पकाएं।
5. इसके बाद हल्दी,लाल मिर्च, जीरा पाऊडर, धनिया पाऊडर तथा नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
6. इसके बाद पानी तथा कीमा  मिलाएं और कम आंच पर 7 - 10 मिनट के लिए कुक करें।
7. अब दूध तथा टमाटर प्यूरी मिलाएं।  चीनी,  नींबू का रस डालकर उबाल आने दें।
8. फिर पानी डाले और ढककर 10 मिनट तक पकाएं।
9. ढक्कन खोलें और अच्छी तरह से हिलाएं।
10. मक्खन और धनिए के साथ गार्निशिंग करें।
11. रोटी या नान के साथ गर्मा-गर्म परोसें।
--------------------
Kachri Keema

 

सामग्री
जीरा - 1 चम्मच
लौंग - 7  
काली मिर्च के टुकड़े - 1/4 चम्मच
दालचीनी - 1 इंच
ब्लैक इलायची - 2  
 मटन - 900 ग्राम
लाल मिर्च - 1 चम्मच
धनिया पाऊडर - 1 बड़ा चम्मच
नमक - 2 चम्मच
क्रसड ड्राई रेड चिल्ली - 2 चम्मच  
कचरी पाऊडर - 2 चम्मच
जीरा पाऊडर - 1 बड़ा चम्मच
कच्चा पपीता पेस्ट - 1 1/2 चम्मच
नारियल - 22 ग्राम
दही - 270 ग्राम
तेल - 50 मिलीलीटर
अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच
प्याज - 290 ग्राम
अदरक - गार्निशिंग के लिए
धनिया - गार्निशिंग के लिए

तैयारी
1. एक पैन में जीरा ,लौंग,काली मिर्च के टुकड़े,दालचीनी,काली इलायची को 3 - 5 मिनट तक भूनकर ब्लेंडर में पीस कर एक तरफ रखें।
2. एक  कटोरे में कीमा तथा मसाला मिश्रण, लाल मिर्च,
धनिया पाऊडर, नमक, सूखी लाल मिर्च, कचरी पाऊडर, जीरा पाऊडर, कच्चे पपीता का पेस्ट,  नारियल तथा दही डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
3. मिश्रण को 5-6 घंटे के लिए मेरिनेट होने के लिए रख दें।
4. एक कड़ाही में  तेल गर्म करें और अदरक-लहसुन डालकर 2 - 3 मिनट के लिए भूनें।
5. फिर प्याज भूनें। अब इसमें मसालेदार मटन  मिलाएं।
6. इसे ढक्कन से ढकें और कम आंच पर लगभग 25-30 मिनट तक पकाएं।
7. ढक्कन खोलें और इसे  हिलाएं और  5 - 7 मिनट के लिए फिर कुक करें।
8. अदरक और धनिए के साथ गार्निशिंग करें।
9. रोटी या नान के साथ गर्मा-गर्म परोसें।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!