घर पर बनाएं ऐसी हैल्दी और टेस्टी खिचड़ी

Edited By Sonia Goswami,Updated: 28 Aug, 2018 12:14 PM

रोज-रोज अगर दाल-रोटी खाकर आपका मन भर जाए तो  खिचड़ी एक बेस्ट ऑप्शन जो खाने में तो टेस्टी होती ही है साथ ही साथ हैल्दी खाने के तौर पर भी इसे खाया जा सकता है।

रोज-रोज अगर दाल-रोटी खाकर आपका मन भर जाए तो  खिचड़ी एक बेस्ट ऑप्शन जो खाने में तो टेस्टी होती ही है साथ ही साथ हैल्दी खाने के तौर पर भी इसे खाया जा सकता है।

 

सामग्री
चना दाल- 115 ग्राम
चावल - 115 ग्राम
पानी - 500 मिलीलीटर
पानी - 500 मिलीलीटर
हल्दी - 1 चम्मच
नमक - 1 चम्मच
घी - 2 चम्मच
जीरा - 1 चम्मच
हींग - 1/2 चम्मच
लहसुन - 1 चम्मच
अदरक - 1 चम्मच
हरी मिर्च - 1 चम्मच
प्याज - 80 ग्राम
टमाटर - 80 ग्राम
लाल मिर्च - 1 चम्मच
धनिया पाऊडर - 1 चम्मच
गर्म मसाला - 1 चम्मच
सूखी मेथी - 1 चम्मच
धनिया - 1 बड़ा चम्मच
घी - 1 बड़ा चम्मच
जीरा - 1/2 चम्मच
सूखी लाल मिर्च - 1

तैयारी
1. एक कटोरे में,दाल तथा चावल को पानी और 15 मिनट के लिए भिगो दें।
2. इसके बाद कुकर में 500 मिलीलीटर पानी, 1 चम्मच हल्दी, 1 चम्मच नमक तथा दाल डालकर 2 - 3
सीटी लगवाएं।
3. ढक्कन खोलें और अलग रखें।
4. एक बर्तन में 2 चम्मच घी गर्म करें, 1 चम्मच जीरा मिलाकर भूनें।
5. 1/2 चम्मच हींग, 1 चम्मच लहसुन, 1 चम्मच अदरक, 1 चम्मच हरी मिर्च डालकर 2 - 3 मिनट के लिए
पकाएं।
6. फिर प्याज भूनें। अब  टमाटर डालकर पकाएं ताकि टमाटर मुलायम हो जाएं।
7. 1 चम्मच लाल मिर्च, 1 चम्मच धनिया पाऊडर तथा 1 चम्मच गर्म मसाला मिलाएं और 3 - 5 मिनट के
लिए कुक करें।
8. इसमें पकी हुई खिचड़ी मिलाएं। 1 चम्मच सूखी मेथी, 1 बड़ा चम्मच धनिया  मिलाएं और 3 - 5 मिनट
के लिए कुक करें।
9. इसे गैस से अलग रख दें। एक पैन में 1 चम्मच घी गर्म करें, जीरा, लाल मिर्च मिलाएं और खिचड़ी के
ऊपर डालें
10.आपकी खिचड़ी तैयार है। गर्मा-गर्म परोसें।
-------------------------
 

मसाला खिचड़ी 
 

सामग्री
चावल - 130 ग्राम
मूंग दाल - 130 ग्राम
पानी - 550 मिलीलीटर
घी - 2 चम्मच
जीरा - 1 चम्मच
तेज पत्ता - 1
ग्रीन इलायची - 2 
दालचीनी - 1 इंच
लौंग - 3  
हींग - 1/4 चम्मच
अदरक लहसुन पेस्ट - 1/2 चम्मच
हरी मिर्च - 1
प्याज - 85 ग्राम
टमाटर - 160 ग्राम
हल्दी - 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाऊडर - 1/2 चम्मच
गर्म मसाला - 1/2 चम्मच
नमक - 1 चम्मच
हरे मटर - 60 ग्राम
गाजर - 60 ग्राम
पानी - 1 लीटर
धनिया - गार्निशिंग के लिए

तैयारी
1. एक कटोरे में चावल तथा दाल को 10 मिनट के लिए भिगो दें।  
2. इसके बाद कुकर में 2 चम्मच घी गर्म करें, जीरा, तेज पत्ता, हरी इलायची, दालचीनी तथा लौंग डालकर
1- 2 मिनट के लिए मिलाएं।
3. इसमें हींग, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च डालकर 1 - 2 मिनट के लिए मिलाएं।
4. फिर प्याज भूनें। अब टमाटर डालकर पकाएं।
5. 1/2 चम्मच हल्दी मिलाएं। इसके बाद 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाऊडर, गर्म मसाला तथा नमक मिलाएं।
6. अब हरे मटर तथा गाजर डालकर। 5 - 7 मिनट के लिए कुक करें।
7. फिर भिगोकर रखे दाल-चावल डालें। 1 लीटर पानी मिलाएं।
8. ढक्कन के साथ इसे कवर करें और 2 सीटी लगने तक पकाएं।
9. ढक्कन खोले। खिचड़ी को धनिए के साथ गार्निशिंग करें।
10. आपकी खिचड़ी तैयार है। गर्मा-गर्म परोसें।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!