Edited By Sonia Goswami,Updated: 04 Jul, 2018 03:49 PM
आम का सीजन है। इसलिए लोग आम से बनी हर चीज खाना पसंद करते हैं।
आम का सीजन है। इसलिए लोग आम से बनी हर चीज खाना पसंद करते हैं। इन्हीं में से एक है आम से बना चटपटा कच्चे आम से बनाएं चटपटा गुड़म्बा जिसका सेवन गर्मी में लाभदायक होता है।
सामग्री
पानी - 900 मिलीलीटर
कच्चे आम - 550 ग्राम
तेल - 2 चम्मच
जीरा - 1 चम्मच
लाल मिर्च - 1/2 चम्मच
नमक - 1 चम्मच
उबले आम का पानी - 440 मिलीलीटर
गुड़- 300 ग्राम
इस तरह करे तैयार
1.प्रेशर कुकर में 900 मिलीलीटर पानी गरम करें और उसमें 550 ग्राम कच्चे आमों डालकर 1 सीटी लगाएं।
2.इसे 20 मिनट के लिए ठंडा करें।
3. आमों को छील कर अलग रखें।
4. एक बर्तन में 2 चम्मच तेल गरम करें और उसमें 1 चम्मच जीरा डालकर भूनें।
5. इसमें 1/2 चम्मच लाल मिर्च तथा 1 चम्मच नमक डालकर मिलाएं।
6. अब उबले हुए आमों को डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
7. 440 मिलीलीटर उबले आम का पानी डालकर मिलाएं।
8. फिर 300 ग्राम गुड़ डालें और जब तक गुड़ पूरी तरह से घुल न जाए हिलाते रहें।
9. इसे उबालें और ग्रेवी को गाढ़ा होने तक पकाएं।
10. इसे 30 मिनट के लिए ठंडा करें ।
11. रोटी, पराठा या चावल के साथ परोसें।